BJP प्रशिक्षण शिविर में जमकर बवाल, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू ने कार्यकर्ताओं को कहा- गद्दार… गरमाया माहौल, तीखी बहस, वीडियो वायरल

Uproar erupted at the BJP training camp, with Abhanpur MLA Indra Kumar Sahu calling the workers traitors... heated debate ensued, and the video went viral.

BJP प्रशिक्षण शिविर में जमकर बवाल, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू ने कार्यकर्ताओं को कहा- गद्दार… गरमाया माहौल, तीखी बहस, वीडियो वायरल

रायपुर/अभनपुर : अभनपुर क्षेत्र के चंपारण मंडल अंतर्गत भिलाई गांव में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के दौरान उस वक्त माहौल गरमा गया. जब विधायक इंद्र कुमार साहू का एक बयान विवाद का कारण बन गया.
वायरल हो रहे वीडियो में विधायक यह कहते नजर आ रहे हैं कि “जो लोग पार्टी में गद्दारी करते हैं. वे प्रवक्ता बनकर जाते हैं.” उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं अपनी जगह से उठ गए और फिर विधायक से तीखी बहस शुरू हो गई.
बताया जा रहा है कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और हल्की धक्का-मुक्की के हालात भी बन गए. हालांकि मौके पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने हालात को संभाल लिया. इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
विधायक इंद्र कुमार साहू ने अपने संबोधन में संगठन में अनुशासन और निष्ठा पर सख्त संदेश दिया था. लेकिन उनका यह बयान कार्यकर्ताओं को रास नहीं आया. वहीं विधायक के समर्थकों का कहना है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है.
बता दें कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के दौरान भाजपा के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई. कार्यक्रम के दौरान विधायक इंद्र कुमार साहू के तीखे बयान के बाद माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस की स्थिति बन गई. इसका वीडियो भी सामने आया है. जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t