प्रदूषण फैला रहे उद्योगों के खिलाफ कांग्रेस नेता दिलीप कौशिक के नेतृत्व में दर्जनों गांव के ग्रामीण हुए एकजुट, बड़े आंदोलन की तैयारी

Villagers of dozens of villages united under the leadership of Congress leader Dilip Kaushik against polluting industries preparing for a big movement

प्रदूषण फैला रहे उद्योगों के खिलाफ कांग्रेस नेता दिलीप कौशिक के नेतृत्व में दर्जनों गांव के ग्रामीण हुए एकजुट, बड़े आंदोलन की तैयारी

प्रदूषण फैला रहे उद्योगों के खिलाफ कांग्रेस के साथ दर्जनों गांव के ग्रामीण हुए एकजुट

बिलासपुर : बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पथरिया ब्लाक के उप तहसील सरगांव क्षेत्र में स्थापित छोटे-बड़े उद्योगों की लापरवाही की वजह से दर्जनों ग्रामों के पेड़ पौधे, फसल आदि पर पर रहे दुष्प्रभाव और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर हो रहे असर व पर्यावरण प्रदूषण को लेकर ग्रामीण एकजुट हो रहे है साथ ही उद्योगो के खिलाफ बड़ा आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं.
बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कांग्रेस नेता और कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी दिलीप कौशिक ने उद्योगो के खिलाफ आयोजित ग्रामीणों की सभा मे सबको एकजुट होकर आंदोलन करने का आव्हान किया है.
जिलाधीश के नाम सैकड़ो ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन मे कहा गया कि निवेदन है कि हम ग्रामवासी उपरोक्त उद्योगों के 10 किमी एयर डिस्टेंस में आने वाले गावों मर्राकोना, बावली, खरसोला, पकरिया, रमतला, उमरिया, ककेड़ी, धमनी, हथकेरा, बिदबिदा, सांवा, लोहदा, मोहभट्‌ट्ठा, सरगांव, करही, नगपुरा, खजरी, धूमा, मोतिमपुर, चुनचुनिया, सल्फा, खपरी, भखरीडीह, खम्हारडीह, रामबोड़, अण्डा, दौना, टिकैतपेण्ड्री, लुकऊकांपा, मोहदी, बिरकोनी, बदरा (ठ) फर्सल, पेड़ पौधे प्रदूषित हो रहे हैं.
उद्योगों के द्वारा छोड़े जाने वाले जहरिले गैसों धूलों को जलों पेंड़ पौधों एवं फसलों मिट्टीयों में साफ देखा जा सकता है. मिट्टी की उर्वरक शक्ति, भूमिगत जल का लगातार कम होना, पर्यावरण के प्रदूषित होने से जनमानस और पशु-पक्षी, जलीय जीव और कई तरह के जीव जंतुओं को परेशानी हो रही है. स्वास्थ्य खराब हो रहे हैं. क्षेत्र में अस्थमा आदि जैसे मंभीर बिमारी होने की संभावना बढ़ गयी है. वातावरण में ऑक्सीजन की कमी हो रही है. उद्योगों के द्वारा धुंए छोड़े जाने से लोगों का दम घुट रहा है. वतावरण प्रदूषित हो रहा है.
इसके रोकथाम के करने के लिए उपरोक्त उद्योगों के संचालकों द्वारा कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है. पर्यावरण अधिनियमों का खुलेआम उलंघन किया जा रहा है. शासन द्वारा निर्धारित उद्योगों के लिए बनाये गए मापदण्डों का पालन नहीं किया जा रहा है.
सल्फा मनियारी से बिरकोनी तक का रोड उद्योगों के भारी वाहन परिवहन से बेहद खराब हो चुका है जिसका मरम्मत भी नहीं किया जा रहा है. बड़ी दुर्घटना का डर बना रहता है. आम लोगों को सड़क में आने-जाने में परेशानियां होती है. उपरोक्त उद्योगों से क्षेत्र के जन मानस को नुकसान ही नुकसान है. इस क्षेत्र में नवीन उद्योगों की स्थापना पर रोक लगाया जाए. इस समस्या का समय रहते निदान किया जाना जनहित में जरुरी है.
निवेदन है कि उपरोक्त समस्याओं का जल्द निराकरण करने की कृपा करें निराकरण नहीं होने की स्थिति में क्षेत्र में स्थापित उद्योगों पर्यावरण विभाग और शासन प्रशासन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए जनमानस मजबूर होंगे. जिसकी पूरी जवाबदारी प्रशासन की होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

ब्लाक कांग्रेस कमेटी मगरलोड ने समस्याओं को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सौपा ज्ञापन, आंदोलन एवं चक्का जाम की दी चेतावनी

मगरलोड : मगरलोड ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर अनुभवी अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौपा गया जिसमें निम्न मांग है. 
01. मगरलोड, मेघा, कुरूद मार्ग महानदी में आगमन हेतु वैकल्पिक रास्ता तत्काल बनाई जाए 
समस्या: - आवागमन 21 सितंबर से अब तक पूरी तरह से बंद है. जिससे पढ़ने वाले बच्चों, आमजन एवं व्यापारियों को 35.40 किलोमीटर ज्यादा दूरी तय करने से काफी तकलीफॉ की सामना करना पड़ रहा है और मेघा मगरलोड की व्यवसाय चरमरा गई है.
2. मगरलोड भरदा मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे कुछ दिन से अंग्रेजी शराब दुकान के साथ देशी शराब भट्टी संचालित है. उसे तत्काल बंद किया जाए.
समस्या: - क्योंकि व्यस्त मार्ग है. पढ़ने वाले बच्चों एवं महिलाओं का आना-जाना हमेशा रहता है. साथ ही वहां पर हॉस्पिटल भी संचालित है. शराब दुकान के पास स्टेट हाइवे सड़क पर हमेशा भीड़ बना रहता है. और शराब प्रेमियों द्वारा अभद्र और असलिल टिप्पणी करते देखा गया जिसके कारण माताएं बहने बहुत परेशान रहती हैं. व्यस्ततम मार्ग होने के कारण कभी भी बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है.
3. धान की पूरा राशि का भुगतान एकमुस्त प्रदान किया जाए. 
4. हम आपसे मांग करते हैं कि उपरोक्त आमजन की मांगों को तत्काल पुरी किया जाए. मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के द्वारा धरना प्रदर्शन और चक्का जाम के लिए मजबूर होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था-सीमा अनंत

कवर्धा : कवर्धा जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा अनंत ने भाजपा सरकार के नियत पर खोट को उजागर करते हुए बताया कि किसान आज पर्ची और बारदाना के लिए परेशान हो रहे हैं. खरीदी केंद्र के चक्कर काटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. ना ही समय पर पर्ची टोकन मिल रहा ही और ना ही बारदाना. इससे साफ जाहिर हो रहा है कि भाजपा और इनकी सरकार की कथनी और करनी में खोट है और आज जनता को पछताना पड़ रहा है.
श्रीमती अनंत ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार पर इस बात के विरोध करते थे कि किसानो के साथ कांग्रेस धोखा कर रही है. जबकि कांग्रेस सरकार पूरे पांच साल तक तीन किस्तों में सही समय पर न्याय योजना के तहत किसानों का भुगतान देना सुनिश्चित किया. साथ ही किसानों की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था को देखते हुए उनकी कर्ज माफ किया. जो किसानों के लिए वरदान साबित हुआ.
इधर चुनाव के समय भाजपा किसानों के साथ वादा किया था कि हमारी सरकार सत्ता में आती है तो किसानों को उनके समर्थन मूल्य की भुगतान एक मुश्त देने का वादा किया गया था. साथ में यह भी वादा किया गया था कि किसानों की सुविधा के मुताबिक पंचायत मुख्यालय में किसानों की समर्थन मूल्य की राशि भुगतान किया जाएगा. जो खोखला साबित हो गया.
श्रीमती अनंत ने कहा कि भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीति से आम जनता और किसान सभी परेशान हैं. आने वाले समय में भाजपा सरकार को कड़ा जवाब का सामना करना पड़ेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

पूर्व महापौर पर पर लटकी निष्कासन की तलवार, दीपक बैज -होगी कार्रवाई, शहर अध्यक्ष विजय ने मांगा 24 घंटे जवाब

रायपुर : बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस प्रमुख विजय पाण्डेय ने पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय को अनुशासनहीनता का नोटिस थमाया है. 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है.
विजय पाण्डेय ने एक दिन पहले बिलासपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रभारी सुबोध हरितवाल के साथ गाली गलौच और अनुशासनहीनता को लेकर नोटिस जारी किया है.
इस मामले में पीसीसी अध्यक्ष  दीपक बैज ने सीजी वाल को बताया कि कार्यकर्ता अपनी परेशानी और बातों को कई जरिए से व्यक्ति मिलकर रख सकते हैं. लेकिन अनुशासनहीनता को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा. चाहे चेहरा कितना भी बड़ा क्यों ना हो. बहरहाल जिला शहर कांग्रेस कमेटी की नोटिस का इंतजार है.
एक दिन पहले पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज  संभावित नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव तैयारियों को लेकर बिलासुपर प्रवास पर पहुंचे थे. पत्रकारों से बातचीत के बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस कार्यालय में बैठक की. उपस्थित लोगों को चुनावी तैयारियों के साथ जीत का मंत्र दिया. बैठक के दौरान विजय पाण्डेय समेत प्रभारी सुबोध हरितवाल के अलावा जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे.
बैठक के बाद पीसीसी अध्यक्ष रायपुर रवाना हो गए. ठीक इसी समय बैठक में बोलने नहीं दिये जाने को लेकर पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय और सुबोध हरितवाल के बीच जमकर तू-तू,मै-मै हुई. उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने किसी तरह मामला शांत कराया.
मामले में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने बताया कि राजेश पाण्डेय को 24 घंटे के अन्दर नोटिस का जवाब देना होगा. जवाब संतोष जनक नहीं पाये जाने पर निष्कासन की कार्रवाई होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

छतीसगढ़ नगरी निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारीयों की मांगों को कांग्रेस ने दिया समर्थन

धमतरी : छतीसगढ़ नगरी निकाय प्लेसमेंट के कर्मचारी विगत दस दिनों से हड़ताल पर हैं. जिसकी वजह से नगरी निकायों में काम धाम ठप्प हो गया है. और आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय विभाग में चल रहे ठेका प्रथा को बंद कराने और मानदेय में वृद्धि करने सैकड़ों कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए जिला मुख्यालय धमतरी के गांधी मैदान में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हैं. इस धरना-प्रदर्शन में नगर निगम धमतरी, सहित नगर पंचायत नगरी, कुरुद, मगरलोड, भैसमुंडी के कर्मचारी हड़ताल पर हैं. 
कर्मचारियों के हड़ताल को समर्थन करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी की अगुवाई में सिहावा विधायक अंबिका मरकाम शामिल हुई. और नगरी निकाय के कर्मचारियों की मांगो को जायज बताते हुए समर्थन कर आगामी विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को उठाने कर्मचारियों को आश्वासन दिया.
साथ ही उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर नगरी निकाय के कर्मचारी शहरी क्षेत्र में लोगों के लिए काम करते हैं. कूड़ा कचरा से लेकर निचले स्तर के जितने भी काम होते हैं वे सभी नगरी निकाय के कर्मचारी शहर को स्वच्छ रखने का काम करते हैं. निश्चित तौर पर इन्हें जो मानदेय मिलना चाहिए. वह उन्हें दिलाने का प्रयास करेंगे. साथ ही जो हमारे भूपेश सरकार ने घोषणा की थी. उन्हे भी हम विधानसभा में रखेंगे और ठेका प्रथा को बंद कराने के लिए पुरजोर आवाज उठाएंगे.
इस मौके पर धमतरी विधायक ओंकार साहू के साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बड़ी तादाद में मौजूदगी रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI