धमतरी में नशे के खिलाफ जंग जारी, मिली कामयाबी, लाखों की गांजा तस्करी करने वाले 3 तस्कर गिरफ्तार, आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ बरामद

War against drugs continues in Dhamtari, success achieved, 3 smugglers smuggling ganja worth lakhs arrested, illegal drugs recovered from the accused

धमतरी में नशे के खिलाफ जंग जारी, मिली कामयाबी, लाखों की गांजा तस्करी करने वाले 3 तस्कर गिरफ्तार, आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ बरामद

धमतरी : धमतरी में गांजा बेचते हुए 3 आरोपी पकड़ाए हैं. इनमें एक महिला भी शामिल है. ये लोग अपने ही वार्ड में नशीली पदार्थों की तस्करी कर रहे थे. आरोपियों के पास से 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. जिसकी कीमत 8 हजार रुपए है. कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला है
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को खबर मिली कि कुछ लोग वार्ड में अलग-अलग जगहों पर गांजे की तस्करी और बिक्री कर रहे हैं. इस खबर पर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की. छापेमारी में तीनों आरोपी पकड़े गए. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. आगे की जांच जारी है. साथ ही आरोपियों से 10 हजार रुपए का मोबाइल जप्त किया गया.
बता दें कि शहर के विंध्यवासिनी वार्ड में पहले भी हेरोइन बेचते आरोपियों को पकड़ा गया था. जो कि नशीली दवाई की बिक्री कर रहे थे. साथ एक आरोपी चाकू लहराते हुए पकड़ाया था. जानकारी के मुताबिक विंध्यवासिनी वार्ड में तीन आरोपी वीर मरकाम उम्र 40 साल, सुनीता मरकाम उम्र 35 साल, प्रवीण ढीमर उर्फ चांटी उम्र 25 साल तीनों अलग-अलग जगह पर पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया था.
वीर मरकाम और सुनीता मरकाम को विंध्यवासिनी के खेड़िया तालाब के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया. वहीं प्रवीण ढीमर को गांजा बिक्री करते हुए वार्ड के गढ़ कलेवाकैंटीन के पास पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा। जिसके खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली से सउनि.संतोषी नेताम, महेंद्र साहू, महिला आरक्षक सुनीता साहू, गोदावरी ध्रुव, सोनम शुक्ला, अनिता सिंग,आर. डायमंड यादव, भूपेन्द्र पदमशाली, खेमलाल यादव का विशेष योगदान रहा.
आरोपी
(01) वीर मरकाम पिता डाक्टर मरकाम, उम्र 40 साल साकिन स्टेशन पारा धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छग)
(02) सुनीता मरकाम पिता खिलाड़ी मरकाम उम्र 35 साल साकिन स्टेशन पारा धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छग)
(03) प्रवीण ढीमर उर्फ चांटी पिता जगदीश ढीमर उम्र 25 साल साकिन ब्राह्मण पारा धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छग)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI