बस कंडक्टर जब बना हीरो, बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस संग रचाई शादी, फिर ऐसा मचा भूचाल कि घर-कार को रखा दिया गिरवी

बॉलीवुड अपने उन सितारों को सलाम करती है, जो अपने बल पर बुरी से बुरी परिस्थिति का सामने किया लेकिन वे आगे बढ़ते रहे. उनका संघर्षों और उतार-चढ़ावों से भरी रही, लेकिन अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने हर संभव कोशिश की क्षेत्र में सफलता के झंडे लहराए गए.

बस कंडक्टर जब बना हीरो, बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस संग रचाई शादी, फिर ऐसा मचा भूचाल कि घर-कार को रखा दिया गिरवी

बॉलीवुड अपने उन सितारों को सलाम करती है, जो अपने बल पर बुरी से बुरी परिस्थिति का सामने किया लेकिन वे आगे बढ़ते रहे. उनका संघर्षों और उतार-चढ़ावों से भरी रही, लेकिन अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने हर संभव कोशिश की क्षेत्र में सफलता के झंडे लहराए गए.

आज हम आपको 1950 और 1960 के दशक में एक ऐसे सुपरस्टार की कहानी बताएंगे, जो कभी बस कंडक्टर था लेकिन उनके जूनून ने उसे बॉलीवुड का सबसे आमिर सुपरस्टार बना दिया. इतना ही उसकी शादी बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत लड़की साथ हुई. बॉलीवुड के साथ ही साथ राजनीति में खूब नाम कमाया. सामाजिक कामों में वह बढ़कर हिस्सा लिया. आज वह सुपरस्टार भले ही हमारे बीच नहीं लेकिन उसके जीवन की हर एक कहानी आज के युवाओं को काफी प्रेरित करती हैं.

यहां हम बात कर रहे हैं 1950 और 1960 के दशक के सुपरस्टार सुनील दत्त की. सुनील दत्त सुपरस्टार संजय दत्त के पिता हैं. वह बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस नरगिस के पति थे. सुनील दत्त अपने जमाने में बेहद खूबसूरत पर्सनालिटी के धनी थे. उनकी आवाज जितनी मधुर थी, उनता ही वे हैंडसम थे. हालांकि बेहद कम लोगों को पता है वह वो सुनील दत्त ही जिन्होंने फर्श से चलकर अर्श तक का सफर तय किया था. उनकी आधी लाइफ काफी संघर्ष भरी रही है.

सुनील दत्त के संघर्ष की कहानी बचपन में ही शुरू हो गई थी. जब वे 5 साल के थे,तब उनके सर से उनके पिता का साया उठ गया था. ऐसे में सुनील दत्त का बचपन काफी काष्टों में बिता था. पिता के निधन के बाद बेटे की जिम्मेदारी उनकी मां कुलवंती देवी ने उठाई. विपरित परिस्थियों में भी किसी तरह सुनील ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए मुंबई आ गए. मुंबई आने के बाद सुनील दत्त ने जय हिंद कॉलेज से एडमिशन लिया. यहां आने के बाद सुनील दत्त को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी.

सुनील दत्त जब कॉलेज में पढ़ रहे थे. उस समय उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब थी. ऐसे में सुनील दत्त सितारों के शहर मुंबई में अपना पेट भरने के लिए नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटकने लगे. कड़ी मेहनत के बाद सुनील दत्त को मुंबई बेस्ट की बसों में कंडक्टर की नौकरी मिल गई. जिससे सुनील दत्‍त का दैनिक खर्चा चलने लगा.

बस कंडक्टर की नौकरी करते-करते सुनील दत्त के जहन में एक सवाल हमेशा रहता था कि मुझे कुछ बड़ा करना है. ऐसे में कॉलेज के साथ-साथ नौकरी करने वाले सुनील दत्त ने अपने अपने करियर में कुछ ऐसा करने का सोचा, जिससे उन्हें पहचान मिल सके. ऐसे में उन्होंने कॉलेज के बाद बतौर रेडियो जॉकी अपने करियर की शुरुआत की थी.सुनील दत्त उस वक्त रेडियो सेयलॉन में हिंदी के सबसे फेमस अनाउंसर के पद पर तैनात थे. हालांकि, वह हमेशा से एक एक्टर बनना चाहते थे, लेकिन वह जानते थे कि एक एक्टर बनने के लिए इतना संघर्ष काफी नहीं है.

सुनील दत्त ने अपने एक्टिंग के सपने को छोड़ा नहीं और रेडियो जॉकी के साथ-साथ वह एक्टिंग क्लास भी लेते रहते थे. फिर एक दिन वह आया जब सुनील दत्त को उनका पहला ब्रेक मिला. इस फिल्म का नाम था ‘रेलवे प्लेटफॉर्म’. हालांकि, सुनील की यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. इसके बाद सुनील दत्त को बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नरगिस के साथ फिल्म ‘मदर इंडिया’ में एक रोल मिला. बस यही वो दिन था, जब सुनील दत्त की किस्मत पूरी तरह से बदल गई. इतना ही नहीं नरगिस और सुनील दत्त की मदर इंडिया भारत की पहली फिल्म बनी जिसे ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया.

बता दें कि मदर इंडिया, साधना, इंसान जाग उठा, सुजाता, मुझे जीने दो,पड़ोसन जैसी कई हिट फिल्मों के लिए सुनील दत्त फेमस थे. एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में भी काफी कामयाब रहे थे. उन्होंने करीब 60 फिल्मों में काम किया था.
बहुत कम लोगों को पता होगा कि उस समय की बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस नरगिस खुद चलकर सुनील दत्त से शादी करने के आई थीं. जबकि वह बॉलीवुड के सुपरस्टार राज कुमार को बेहद प्यार करती थी. लेकिन उन्होंने सुनील दत्त की ईमानदारी और मोहब्बत में ऐसे कैद हुईं की वह बस उन्हीं की बन रह गईं.

आपको जानकर हैरानी होगी कि नरगिस से शादी के बंधन मे बंधने से पहले सुनील दत्त को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली थी . लेकिन नरगिस के प्रति उनका प्रेम इतना मजबूत था कि डॉन के इस मामले में ज्यादा दखल होने से खुद सुनील ने हिम्मत दिखाकर डॉन से बात करने पहुंच गए थे. उन्होंने उस डॉन से कहा कि ‘मैं नरगिस से बहुत मोहब्बत करता हूं, उनसे शादी करना चाहता हूं. हमेशा मैं उन्हें खुश रखूंगा. यह आपको गलत लगता है तो गोली मार दीजिए, सही लगे तो गले लगाइए.’ इतना सुनने के बाद डॉन खुश हो गया और सुनील दत्त को गले से लगा लिया. फिर धूमधाम से नरगिस और सुनील दत्त की साल 1958 में शादी हुई. जब सुनील दत्त की नरगिस से हुई तो किसी को कहां पता था कि अपने करियर में बस कंडक्टर से सुपरस्टार बने सुनील की शादी बॉलीवुड की किसी खूबसूरत एक्ट्रेस से होगी.

बता दें कि बॉलीवुड में सुपरस्टार बनने के बाद और एक्ट्रेस नरगिस संग शादी करने बाद जब सुनील दत्त की लाइफ मस्त चलने लगीं तो वह एक कर्ज में डूब गए थे. कर्ज की वजह से उन्हें अपना घर गिरवी रखना पड़ गया था और मजबूरी में सभी कारें बेचनी पड़ी गई थीं.ये बातें जब की जब सुनील दत्त 'ऱेशमा और शेरा' नाम की फिल्म बना रहे थे. इसमें वह लीड एक्टर भी थे और फिल्म को वह खुद प्रोड्यूस कर रहे थे. वहीदा रहमान और राखी गुलजार भी फिल्म का हिस्सा थीं, लेकिन शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि एक झटके में सुनील दत्त की जिंदगी परेशानियों से भर गई. दरअसल, हुआ यूं कि 'रेशमा और शेरा' का निर्देशन सुखदेव कर रहे ,थे लेकिन सुनील दत्त को उनका काम पसंद नहीं आया और फिर उन्होंने खुद फिल्म को डायरेक्ट करने का फैसला किया और यही फैसला उन्हें अर्श से फर्श पर ले आया था.