पत्नी ने दातों से चबा डाला पति का प्राइवेट पार्ट, डॉक्टर ने लगाए 8 टांके, ननंद से विवाद के बाद भड़की, हसबैंड को जमकर पीटा, परिजन हैरान
Wife bit off husband's private part, doctor applied 8 stitches, enraged after argument with sister-in-law, thrashed husband, family shocked
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक अजीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को दांत से काट डाला. परिजनों ने जब उसे नाजुक हालात में देखा तो अस्पताल लेकर पहुंचे. जिसके बाद बाद डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरु किया. पति के प्राइवेट पार्ट में 8 टांके लगाए गए हैं. घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने ऐसा किया है. पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा थाना क्षेत्र के बनेकेला में 33 वर्षीय पति पेशे से राजमिस्त्री है. दंपति के तीन बच्चे हैं. शुक्रवार की दोपहर पत्नी का अपनी ननद से किसी बात को लेकर विवाद हुआ. उसके बाद शाम को भी दोनों के बीच विवाद हुआ. विवाद मारपीट तक पहुंच गया. इसी दौरान शराब के नशे में महिला का पति घर पहुंचा. जिसके बाद पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट को काट लिया.
जब पति घर पहुंचा तो विवाद हो रहा था. ननद और भौजाई के बीच विवाद मारपीट हो रही थी. इस दौरान उसने बीच बचाव की कोशिश की. जिसके बाद पत्नी ने गुस्से में अपने पति के साथ भी मारपीट की. इसके बाद दोनों के बीच कमरे में विवाद होने लगा. पहले पति ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की. उसके बाद पत्नी भी गाली-गलौज करने लगी. इसी दौरान उसने गुस्से में आकर पति का प्राइवेट पार्ट काट लिया.
पत्नी ने जैसे ही पति के प्राइवेट पार्ट का काटा वह चोर से चीखने लगा. थोड़ी देर बाद वह दर्द से कहराता हुए वह कमरे से बाहर निकला. जिसके बाद परिजनों ने देखा कि खून निकल रहा है. इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए. जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद 8 टीके लगाए.
पीड़ित पति ने रविवार को थाने पहुंचा और पत्नी के खिलाफ शिकायत करने पहुंचा. पुलिस ने पति की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ धारा 296, 115(2), 118(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर पत्नी को हिरासत में ले लिया है. लैलूंगा थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि पति के शिकायत पर पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई. पुछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले में जांच चल रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



