महिला की संदिग्ध हालत में मिली लाश, जिस्म पर खरोच के निशान, पति पर गला दबाकर हत्या करने की शंका, पुलिस की हिरासत में आरोपी

Woman's body found in suspicious condition with scratch marks on body, husband suspected of strangulation, accused in police custody

महिला की संदिग्ध हालत में मिली लाश, जिस्म पर खरोच के निशान, पति पर गला दबाकर हत्या करने की शंका, पुलिस की हिरासत में आरोपी

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शनिवार को एक विवाहिता की लाश संदिग्ध हालत में घर से बरामद हुई. शव बिस्तर पर पड़ा मिला. जबकि महिला के गले और चेहरे पर दबाने और खरोच के निशान थे. शुरुआती जांच में गला दबाकर हत्या की आशंका जताई गई है. पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है. यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के डिगमा गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका शीला सोन्हा उम्र 30 साल पूर्व सरपंच सुमित्रा देवी की बहू थी. शनिवार रात करीब 8 बजे पुलिस को खबर मिली कि शीला की मौत हो गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव बिस्तर पर पड़ा है और पति उमाशंकर सोन्हा उम्र 32 साल नशे की हालत में पास ही मिला.
मृतका के बच्चे रात को खाना मांगने अपनी दादी सुमित्रा देवी के पास पहुंचे. जब उन्होंने बच्चों से पूछा कि मां ने खाना क्यों नहीं दिया तो बच्चों ने बताया कि मां बिस्तर से नहीं उठ रही है. इसके बाद सुमित्रा देवी ने बेटे के घर जाकर देखा तो शीला मृत अवस्था में थी.
रविवार सुबह फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. विशेषज्ञों ने गले पर दबाव और चेहरे पर नाखूनों के निशान मिलने की बात कही. वहीं, फांसी के कोई निशान नहीं मिले और घर का सामान भी व्यवस्थित पाया गया. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि पति से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल हत्या की आशंका के आधार पर जांच जारी है. परिजनों के बयान भी लिए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के असली वजह का खुलासा होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t