पत्नी का दूसरे मर्द से अफेयर!, चरित्र शंका को लेकर पति ने की हत्या, बकरा काटने वाले हथियार से काटा गला, सड़क किनारे मिली लाश, आरोपी गिरफ्तार

Wife having an affair with another man! Husband murders wife over suspicion of her character, slits throat with goat-slaughtering weapon, body found on roadside, accused arrested

पत्नी का दूसरे मर्द से अफेयर!, चरित्र शंका को लेकर पति ने की हत्या, बकरा काटने वाले हथियार से काटा गला, सड़क किनारे मिली लाश, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. बकरा काटने वाले हथियार से उसका गला काट डाला. वजह सिर्फ इतनी सी थी कि उसे शक था उसकी पत्नी का दूसरे युवक से अफेयर है. यह मला जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ सेतु चौहान उम्र 34 साल अपनी पत्नी निशा चौहान उम्र 30 साल और दो बच्चों के साथ चमड़ा गोदाम में किराए के मकान में रहता था. सेतु चौहान को शक था कि पत्नी निशा चौहान का जेल काॅम्पलेक्स क्षेत्र में रहने वाले किसी और युवक के साथ अफेयर चल रहा है. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था.
नए साल के पहले दिन 1 जनवरी 2026 की रात भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ा कि सेतु चौहान ने अपनी पत्नी की ह्त्या की सोच ली. वह रात करीब 8 बजे अपनी पत्नी को सांगीतराई से बनसिया रोड पर लेकर गया. जहाँ उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. उसने बकरा-मुर्गा काटने वाले हथियार लोहे के कत्ते से पत्नी का गला काट दिया. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी.
इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद पति खुद थाने पहुंच गया. जिसके बाद खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा. साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t