ऑपरेशन निश्चय के तहत गरियाबंद पुलिस का अपराधियों को न्यू ईयर गिफ्ट, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 लाख 45 हजार का अवैध गांजा बरामद
Gariaband police's New Year gift to criminals under Operation Nischay: Two smugglers arrested, illegal marijuana worth Rs 4.45 lakh recovered
गरियाबंद : मिशन इम्पॉसिबल गरियाबंद पुलिस के ऑपरेशन निश्चय ने नए साल पर गांजा तस्करों का खेल बिगाड़ दिया है. फिंगेश्वर में स्विफ्ट कार से 9 किलो गांजा जब्त किया है. गरियाबंद पुलिस ने नए साल 2026 के पहले ही दिन अपराधियों के मंसूबों पर ऐसा पानी फेरा है कि अब सलाखों के पीछे नए साल का जश्न मनेगा. एक तरफ बेमेतरा के शूरवीर कार की डिग्गी में 9 किलो गांजा भरकर तस्करी का सपना देख रहे थे. लेकिन ऑपरेशन निश्चय और छुरा पुलिस की मुस्तैदी ने इन कलाकारों के करियर पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक महासमुंद रोड से फिंगेश्वर की तरफ सफेद स्विफ्ट कार में सवार होकर मिथुन नेताम और योगेश ठाकुर बड़े ठाठ से निकल रहे थे. उन्हें लगा था कि नए साल की खुमारी में पुलिस सो रही होगी. लेकिन फिंगेश्वर पुलिस ने नाकाबंदी कर उनकी ऐसी खातिरदारी किया कि कार की डिग्गी से 4 लाख 45 हजार रुपये का अवैध गांजा बरामद हो गया 6 लाख 45 हजार की कुल संपत्ति जब्त कर पुलिस ने इन तस्करों को अहसास करा दिया कि नशा तस्करी का अंत सिर्फ जेल की कोठरी ही है.
रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के दिशा निर्देश पर गरियाबंद एसपी वेदव्रत सिरमौर की अगुवाई में चल रहे ऑपरेशन निश्चय ने अपराधियों की कमर तोड़ दी है एक ही दिन में गांजा तस्करों और चेन स्नेचरों की गिरफ्तारी ने यह साबित कर दिया है कि गरियाबंद जिला अब अवैध गतिविधियों के लिए सुरक्षित चारागाह नहीं रहा पुलिस की इस दोहरी कामयाबी से जहां आम जनता में खुशी है वहीं अपराधी अब जिले की सीमा से दूर भागने के रास्ते तलाश रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



