तू किसी और की नहीं हो सकती…बदनाम हो गया हूं तेरे चक्कर में, ब्रेकअप से परेशान एक्स ब्वायफ्रेंड ने नाबालिग लड़की को मारा चाकू, मां घायल

You cannot belong to anyone else… I have become infamous because of you, ex-boyfriend, upset with the breakup in love, stabbed a minor girl, mother injured

तू किसी और की नहीं हो सकती…बदनाम हो गया हूं तेरे चक्कर में, ब्रेकअप से परेशान एक्स ब्वायफ्रेंड ने नाबालिग लड़की को मारा चाकू, मां घायल

कोरबा/रामपुर : कोरबा जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की पर उसके पूर्व प्रेमी ने चाकू से हमला कर दिया. 7 जून) शनिवार को सिविल लाइन के डिंगापुर रिक्शा पारा में पीड़िता अपनी मां के साथ राहुल सारथी उम्र 19 साल को समझाने गई थी कि वह पीछा करना बंद करे. इसी दौरान राहुल ने लड़की के सीने में चाकू मार दिया. और बीच-बचाव करने आई मां भी घायल हो गई. यह मामला रामपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक राहुल का लड़की के घर आना-जाना था. वह छोटी-छोटी बातों पर टोकता और शक के चलते मारपीट करता था. जिससे परेशान होकर रिलेशनशिप के 1 साल बाद लड़की ने उससे ब्रेकअप कर लिया. इसके बाद भी राहुल ने उसका पीछा नहीं छोड़ा. वहीं पीड़िता का कहना है कि लड़के ने जेल से छूटने के बाद भी मारने की धमकी दी है.
लड़की का आरोप है कि राहुल पहले भी उसके चेहरे पर हमला कर चुका है. जिससे आंख के ऊपर टांके आए थे. इस बार हमले में सीने पर गहरा घाव हुआ है. वहीं पीड़िता के शरीर पर पहले से भी कई चोटों के निशान हैं. उसने बताया कि राहुल अब भी जेल से छूटकर दोबारा जान से मारने की धमकी दे रहा है.
पीड़िता ने यह भी बताया कि राहुल का घर आना-जाना लगा रहता था. और वह बिना काम-धंधे के इधर-उधर घूमता था. राहुल के पिता स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी करते हैं. फिलहाल परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB