200 एकड़ भूमि हड़पने की साजिश का पर्दाफाश, फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों की जमीन हथियाने वाले 4 आरोपियों को अभनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
A conspiracy to grab 200 acres of land has been uncovered; Abhanpur police have arrested four accused who used fake documents to grab land worth crores.
अभनपुर/ थनौद : ग्राम थनौद की करीब 200 एकड़ बेशकीमती जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए हड़पने के मामले में अभनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. आरोपियों पर कूटरचित हस्ताक्षर, फर्जी फोटो, नकली अंगूठा निशानी और जालसाजी के जरिए जमीन अपने नाम कराने का गंभीर आरोप है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम थनौद, तहसील गोबरा नवापारा स्थित खसरा नंबर 1243/1, 1242/1, 1244/1, 1159/1, 1163/1, 1162/1 एवं 1162/2 की कुल लगभग 200 एकड़ जमीन राजस्व रिकॉर्ड में केशव अवस्थी के नाम दर्ज थी. आरोप है कि मिर्जा परवेज ने अपने सहयोगियों अब्दुल नईम, आरिफ अली और रोमेश पाण्डेय के साथ मिलकर वर्ष 2023 में एक सुनियोजित षड्यंत्र रचा.
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने केशव अवस्थी के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को पेश कर उसका फर्जी फोटो, कूटरचित हस्ताक्षर और नकली अंगूठा निशानी का उपयोग करते हुए पहले अपने पक्ष में फर्जी मुख्तियारनामा तैयार कराया. इसके बाद उसी दस्तावेज के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री कराकर करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया गया.
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि 19 अक्टूबर 2023 को मिर्जा परवेज ने जमीन का एक हिस्सा अब्दुल नईम के नाम और 20 अक्टूबर 2023 को अपने नाम पर रजिस्ट्री कराया. दोनों मामलों में कथित रूप से फर्जी दस्तखत और नकली पहचान का इस्तेमाल किया गया था.
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के बयान दर्ज किए और मुख्तियारनामा तैयार करने में उपयोग किए गए आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए. पुख्ता सबूत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 179/26 में धारा 420, 467, 468, 470, 471 एवं 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया. सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
वसीम हुसैन उम्र 33 साल निवासी मदीना चौक, संजय नगर, रायपुर
मोहम्मद खलील उम्र 28 साल निवासी हाजी गली, संजय नगर, रायपुर
अब्दुल नईम उम्र 53 साल निवासी संजय नगर, रायपुर
मिर्जा परवेज, निवासी गोसिया चौक, संजय नगर, रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



