शादी में बासी भोजन खाने से 15 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार, गांव में मचा हड़कंप, सभी अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

15 people fell victim to food poisoning after eating stale food at a wedding, panic in the village, all admitted to hospital, treatment continues

शादी में बासी भोजन खाने से 15 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार, गांव में मचा हड़कंप, सभी अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

गोबरा नवापारा : रायपुर जिले के गोबरा नवापारा में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद फूड पॉइजनिंग हो गई. एक-एक कर करीब 15 लोगों को उल्टी और दस्त होने लगे. आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां सभी का इलाज चल रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह ग्राम परसदा में एक शादी समारोह में गांव के लोगों और परिजनों ने भोजन किया था. इसके कुछ देर बाद ही कुछ लोगों को उल्टी और दस्त होने लगे. एक-एक कर 15 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए. सभी की तबीयत बिगड़ने लगी. परिजनों ने फौरन संजीवनी 108 से सभी को नवापारा सीएचसी लाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद सभी मरीजों को भर्ती कर लिया गया.
बताया जा रहा है कि बीमार पड़े सभी लोगों ने करमत्ता भाजी की सब्जी खाई थी. बीमार होने वालों में सोनी खरे उम्र 20 साल, मनीषा पवार उम्र 29 साल, पूजा उम्र 25 साल, बिनेश्वरी पवार उम्र 29 साल, उमेश्वरी उम्र 19 साल, धार्मक उम्र 30 साल, जानकी बाई उम्र 45 साल, लता उम्र 38 साल, लीना रात्रे उम्र 20 साल, किरण उम्र 25 साल और अन्य शामिल हैं.
सभी की हालत सामान्य
फूड पॉइजनिंग की वजह से करीब 15 लोगों को भर्ती कराया गया. सभी की हालत में सुधार आ गया है. सभी को ठीक होने के बाद घर भेज दिया जाएगा. एहतियात के तौर पर सभी को ओआरएस के पैकेट दिए गए और बासी खाना न खाने की सलाह दी गई. स्वास्थ्य टीम का अनुमान है कि गर्मी के कारण सब्जी खराब हो गया होगी और इसे खाने के बाद ये लोग बीमार हो गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB