बस्तर में महतारी वंदन योजना का महिलाओं के 15 हजार आवेदन रिजेक्ट, महिलाएं दफ्तरों के चक्कर लगाने मजबूर, भाजपा सांसद से लगाई इंसाफ की गुहार
15 thousand applications of women under Mahtari Vandan Yojana rejected in Bastar, women forced to make rounds of offices, pleaded to BJP MP for justice
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना में प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को हर महीने लाभ मिल रहा है. तो वहीं बस्तर में ऐसी कई गरीब महिलाएं है. जो इस योजना से वंचित है. जिले में करीब 15 हजार महिलाओं के आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया गया है. जिसकी वजह से अब ये गरीब महिलाएं सरपंच-सचिव से लेकर सांसद तक के दफ्तरों के चक्कर लगा रही हैं.
दरअसल महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं ने अपना आवेदन को नगरनार ग्राम पंचायत स्तर में जमा करवाया था. इसके बाद भी उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. वहीं अब ये महिलाएं सरकार से जल्द योजना का लाभ देने की मांग कर रही हैं. आदिवासी बाहुल्य बस्तर क्षेत्र में ऐसे कई महिलाएं हैं, जो पात्र होते हुए भी इस योजना से वंचित हैं. वहीं इसी बीच कई ऐसे मामले भी सामने आ रहे थे. जिसमें लोग जालसाजी कर योजना का लाभ ले रहे थे. वहीं इस पूरे मामले पर बस्तर सांसद ने महिलाओं को जल्द योजना का लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया है.
फॉर्म भरने के बाद भी नहीं मिल रहा पैसा
महतारी वंदन योजना से वंचित नगरनार पंचायत की महिलाओं ने बताया कि दो-तीन बार फॉर्म जमा कर चुकी हूं. लेकिन अभी तक मुझे इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है. आवेदन भरने के नौ महीने बीतने के बाद भी अब तक पैसा नहीं आया है. फॉर्म जमा करते समय सरपंच ने कहा था की पैसा मिलेगा और आज भी यही बात कह रहे हैं. सरपंच से लेकर मामले से संबधित हर अधिकारी के पास जाने से सभी यही कहकर बात टाल रहे हैं कि योजना का लाभ मिलेगा.
जल्द मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ - भाजपा सांसद
बस्तर के भाजपा सांसद महेश कश्यप ने भी माना कि बस्तर में ऐसी हजारों गरीब महिलाएं हैं जिनके आवेदन को रिजेक्ट किया गया है. आवेदन में कोई गलती हुई होगी. उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही महतारी वंदन योजना का पोर्टल खुलेगा. महिलाओं को इस योजना का लाभ दिलाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



