दस वर्षीय नाबालिग से अनैतिक कृत्य के बाद उतारा मौत के घाट, बच्चे के बुआ के बेटे ने की वारदात, पुलिस ने आरोपी दरिन्दे को किया गिरफ्तार
A 10-year-old minor was raped to death by the child's maternal uncle's son; police arrested the accused.
गौरेला-पेंड्रा मारवाही : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा मारवाही जिले में एक 10 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ गहरी शर्मनाक वारदात सामने आई है. आरोपी अर्जुन उम्र 25 साल मजदूरी का पेशा करता है और कोरबा के पसान ब्लॉक का निवासी है. शराब के नशे में बच्चे के साथ अनैतिक कृत्य करने के बाद उसकी हत्या कर शव को निर्माणाधीन मकान में साड़ी से फंदा बनाकर लटका गया. मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अक्सर अपने मामा के घर आता-जाता था. 1 नवंबर की रात को शराब पीकर वह मामा के घर पहुंचा। खाना खाने के बाद सभी के सो जाने पर वह मामा के बेटे के साथ बाहर घूमने गया. इस दौरान दोनों में विवाद हुआ और उसने बच्चे को पीट दिया। बच्चे की अचेत हालत का फायदा उठाकर उसने अनैतिक कृत्य किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.
वारदात के बाद आरोपी ने हत्या को खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को निर्माणाधीन मकान में साड़ी से फंदा बनाकर लटका दिया। 2 नवंबर को शव मिलने के बाद ग्रामीणों और पुलिस में हड़कंप मच गया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि बच्चे की मौत हत्या के कारण हुई थी, खुदकुशीनहीं. शव पर चोट के निशान और अन्य सबूत वारदात की गंभीरता को दर्शा रहे थे.
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी. ग्रामीणों से पूछताछ और मोबाइल डिवाइस की जांच के दौरान अर्जुन पर शक गहरा गया. आरोपी को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की गई. तो उसने जुर्म कबूल कर लिया. मोबाइल फोन की जांच में अनैतिक कृत्य से संबंधित कई वीडियो भी पुलिस को मिले.
DSP दीपक मिश्रा ने बताया कि संदेह के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में उसने पूरी घटना का ब्योरा दिया. आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया. मामले की जांच अभी जारी है और मोबाइल और अन्य सबूतों को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह मामला स्थानीय और राज्य स्तर पर बेहद गंभीर माना जा रहा है. बच्चों के प्रति अपराध की इस तरह की घटनाओं ने सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में फौरन खबर दें और बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



