राजधानी में स्कूल जा रहे 9वीं के छात्र पर नुकीले हथियार से छाती पर ताबड़तोड़ वार, बच्चे की हॉस्पिटल में मौत, हिरासत में नाबालिग दोस्त
In the capital, a 9th standard student going to school was attacked with a sharp weapon on his chest, the child died in the hospital, minor friend in custody
रायपुर : रायपुर में स्कूल जा रहे छात्र की हत्या कर दी गई है. गुढ़ियारी इलाके का पूरा मामला है. आरोपी नाबालिग है उम्र 15 बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक छात्र स्कूल जाने के लिए निकला था. इस दौरान उन पर हमला हुआ है. घायल हालत में मेकाहारा लाया गया था. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
रायपुर पुलिस का बयान - थाना गुढ़ियारी के प्रेमनगर अंतर्गत दो आपस के पूर्व के दोस्तों के बीच बाल कटिंग स्टाइल को लेकर पिछले एक हफ्ते से कॉमेंट होता था. उसी बात को लेकर आज स्कूल जाते समय छात्र (नाबालिग) ने अपने नाबालिग दोस्त को लोहे के राड नुमा नुकीले हथियार से उसकी छाती पर वार कर चोट पहुंचाया जिससे नाबालिग बच्चे की हॉस्पिटल में मौत हो गई जिसमें विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ़्तार कर लिया गया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



