सांड ने मचाया कोहराम, एक दिन में 5 लोगों पर किया हमला, एक की मौत, इलाके में दहशत का माहौल, सोशल मिडिया में वीडियो वायरल

A bull wreaked havoc; attacked five people in one day, killing one, creating panic in the area, and a video went viral on social media.

सांड ने मचाया कोहराम, एक दिन में 5 लोगों पर किया हमला, एक की मौत, इलाके में दहशत का माहौल, सोशल मिडिया में वीडियो वायरल

बिलासपुर : बिलासपुर के महमंद क्षेत्र में इन दिनों एक पागल सांड का आतंक पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल बना रहा है. बीते दिन इस हिंसक सांड ने अलग-अलग स्थानों पर 5 लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रुप से घायल कर दिया, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई. निगम और प्रशासन पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है.
यह सांड पिछले कई दिनों से गांव के गलियों और खेतों में बेकाबू घूम रहा है. और ग्रामीणों की जान को गंभीर खतरा बना हुआ है. बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. वहीं लोग अपने काम-काज और खेतों की ओर जाने से भी डर रहे हैं.
ग्रामीणों ने कई बार शिकायत भी की इसके बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. जिससे लोगों का गुस्सा और डर दोनों बढ़ता जा रहा है. अगर सांड का आतंक ऐसे ही चलता रहा तो बड़ी अनहोनी कभी भी हो सकती है. निगम और प्रशासन पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t