राज्योत्सव जाने पर विवाद, दामाद ने मुक्के से सास के चेहरे पर किया जानलेवा वार, अस्पताल में मौत, आरोपी बोला- आज घर से किसी की लाश उठेगी

A dispute over attending a state festival led to a fatal blow from the son-in-law's face, resulting in his mother-in-law's death in hospital. The accused declared, "Someone's body will be taken from the house today."

राज्योत्सव जाने पर विवाद, दामाद ने मुक्के से सास के चेहरे पर किया जानलेवा वार, अस्पताल में मौत, आरोपी बोला- आज घर से किसी की लाश उठेगी

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक दामाद ने अपनी सास की बेरहमी से हत्या कर दी. हाथ मुक्का से पीट-पीट कर बेरहमी से मार डाला. वजह सिर्फ एक छोटी सी घरेलू विवाद थी. यह मामला रायपुर जिले के थाना माना कैम्प का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 5 नवम्बर को माना कैम्प के ग्राम बरोदा में दामाद वीरेन्द्र कुरे और सास राजबाई बांधे उम्र 65 साल के बीच को रायपुर में राज्योत्सव जाने को लेकर विवाद हो गया.दोनों के बीच इतना बढ़ा कि दामाद वीरेन्द्र कुरे सास से मारपीट करने लगा. उसे चेहरे पर हाथ मुक्कों से पीटा. मारपीट में वह बुरी तरह घायल हो गयी.
जिसके बाद पीड़िता को माना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. नाजुक हालत होने की वजह से फिर डीकेएस अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
घटना वाले दिन परिवार राज्योत्सव घूमने की तैयारी कर रहा था. लेकिन आरोपी दामाद वीरेंद्र कुर्रे  ने जाने से मना किया. इसी बात को लेकर घर में विवाद शुरु हो गया. विवाद के दौरान आरोपी ने बच्चों को पीटना शुरु कर दिया. जब बुजुर्ग सास राजबाई ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. तो आरोपी आपे से बाहर हो गया और उसने सास को जमीन पर पटक दिया और हाथ-मुक्कों से बुरी तरह मारपीट की.
इस ममले में थाने में शिकायत दर्ज कराया गया. जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु की. आरोपी के खिलाफ धारा 103 के तहत कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. इस घटना से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t