होमवर्क नहीं करने पर टीचर ने पैरेंट्स को स्कूल लाने कहा, अगले दिन तालाब में मिली बच्चे की लाश, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

A teacher asked parents to bring their child to school after they failed to do their homework. The child's body was found in a pond the next day, leaving the family in mourning. Police are investigating.

होमवर्क नहीं करने पर टीचर ने पैरेंट्स को स्कूल लाने कहा, अगले दिन तालाब में मिली बच्चे की लाश, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : दुर्ग जिले के हथखोज गांव स्थित तालाब में डूबने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. 7 नवंबर को बच्चा अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकला था. कल देर शाम घर नहीं पहुंचने पर माता-पिता ने आसपास ढूंढना शुरु किया. लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चल सका. शनिवार को बच्चे का शव तालाब से बरामद किया है. पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है.
दरअसल आद्योगिक क्षेत्र हथखोज निवासी प्रणय सतपति के 13 साल का बेटा दीपक सतपति को उसके टीचर होमवर्क नहीं किए जाने पर पेरेंट्स को स्कूल बुलाने के लिए कहा था. लेकिन अगले दिन दीपक घर से स्कूल जाने के लिए निकला. लेकिन वह स्कूल न जाकर तालाब की तरफ़ घूमने निकल गया. वहीं तालाब में नहाने के दौरान वह डूब गया. जिससे उसकी मौत हो गई.
परिजनों ने बताया कि दीपक को तैरना नहीं आता था. स्कूल के टीचर ने दीपक से परिजनों को बुलाने के लिए कहा था. लेकिन उसने यह बात घर में नहीं बताई और वह इस बात को छिपाने के लिए स्कूल नहीं गया. दीपक के पिता सिस्कोल कम्पनी में मजदूरी करते हैं. घटना के बाद से घर में मातम पसरा है. वहीं पुलिस मर्ग क़ायम कर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t