जनसुनवाई के विरोध प्रदर्शन में महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता कर मारपीट, पांच आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे, दो फरार आरोपियों की तलाश जारी

A female police officer was assaulted and abused during a public hearing protest. Five accused were jailed, and a search is underway for two absconding suspects.

जनसुनवाई के विरोध प्रदर्शन में महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता कर मारपीट, पांच आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे, दो फरार आरोपियों की तलाश जारी

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएचपी चौक, लिब्रा में धरना-प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सख्त रुख अपनाया लिया है. महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, बदसलूकी, अमानवीय, निंदनीय व्यवहार, कपड़ा फाड़ने और अभद्र व्यवहार एवं लूट की गंभीर घटना में शामिल पांच आरोपियों को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दो अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है. जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार गहन पतासाजी की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों द्वारा एक महिला आरक्षक पर जानलेवा हमला करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट, आपत्तिजनक कृत्य, अमानवीय और निंदनीय व्यवहार, कपड़ा फाड़ने और अभद्र व्यवहार और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया. उक्त गंभीर घटनाक्रम के संबंध में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 309/25 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 74, 76, 296, 351(2), 115 (2), 221, 132, 309(4), 309(6), 3(5) भा.न्या.सं. तथा आईटी एक्ट की धारा 67(ए) के अंतर्गत जुर्म दर्ज कर दर्ज में लिया गया.
बता दें कि गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोयला खदान शुरु किए जाने के बारे में 8 दिसंबर 2025 को धौराभांठा बाजार मैदान में जनसुनवाई आयोजित की गई थी. इस जनसुनवाई के विरोध में खदान क्षेत्र से प्रभावित 14 ग्रामों के ग्रामीणों द्वारा 12 दिसंबर 2025 से सीएचपी चौक, लिब्रा में आर्थिक नाकेबंदी के मकसद से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था. जिससे आवागमन बाधित हो गया था. स्थिति को सामान्य करने के लिए 27 दिसंबर 2025 को जब पुलिस-प्रशासन द्वारा मार्ग खुलवाने की कार्रवाई की जा रही थी.
उसी दौरान भीड़ उग्र हो गई और पुलिस बल पर हमला कर दिया. इस हमले में कई पुलिस जवान घायल हुए. घटना के दौरान प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों द्वारा महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट,गाली-गलौज एवं भद्दी टिप्पणियां की गईं. इस घटना को लेकर समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है.
इस जनसुनवाई के विरोध में खदान क्षेत्र से प्रभावित 14 ग्रामों के ग्रामीणों द्वारा 12 दिसंबर 2025 से सीएचपी चौक, लिब्रा में आर्थिक नाकेबंदी के मकसद से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था. जिससे आवागमन बाधित हो गया था। स्थिति को सामान्य करने के लिए 27 दिसंबर 2025 को जब पुलिस-प्रशासन द्वारा मार्ग खुलवाने की कार्रवाई की जा रही थी. उसी दौरान भीड़ उग्र हो गई और पुलिस बल पर हमला कर दिया
इस हमले में कई पुलिस जवान घायल हुए. घटना के दौरान प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों द्वारा महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं भद्दी टिप्पणियां की गईं. इस घटना को लेकर समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है.
गिरफ्तार आरोपी
मंगल राठिया, निवासी ग्राम आमगांव
चिनेश खमारी, निवासी ग्राम आमगांव
प्रेमसिंह राठिया, निवासी ग्राम आमगांव
कीर्ति श्रीवास, निवासी ग्राम आमगांव
वनमाली राठिया, निवासी ग्राम झरना
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t