युवक ने युवती को किया बर्थडे विश, मंगेतर ने डंडे से हमला कर दी जान से मारने की धमकी, दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार आरोपियों की तलाश जारी
A young man wished a girl a happy birthday, and her fiancé attacked him with a stick and threatened to kill him. Two accused have been arrested, and the search for two other absconding suspects is underway.
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक मामूली विवाद ने हिंसक रुप ले लिया जब एक युवक ने युवती को बर्थडे विश किया और इसके विरोध में उसका मंगेतर गुस्से में आकर हमला कर गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है. यह मामला लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम पेण्ड्री का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पेण्ड्री गांव के टुकेश उर्फ बाबू की मंगेतर का 31 दिसंबर को जन्मदिन था. देवीलाल साहू ने टुकेश की मंगेतर को बर्थडे विश किया. इस पर टुकेश ने आपत्ति जताई और विवाद हुआ. हालांकि दोनों पक्षों के बीच शुरु में यह मामला सुलझा लिया गया था.
लेकिन 1 जनवरी की शाम करीब 7 बजे विवाद फिर उभर आया. टुकेश अपने घर के बाहर आग ताप रहा था. इसी दौरान देवीलाल साहू अपने साथी सुनील मरकाम उर्फ टिर्रू, कमरान और बबलू के साथ मौके पर पहुंचे. पुराने रंजिश को लेकर देवीलाल ने टुकेश के साथ गाली-गलौज शुरु कर दी. विरोध करने पर आरोपियों ने टुकेश के घर में घुसकर बांस के डंडे से हमला किया. इसके बाद उन्होंने धारदार कटारी दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़ित टुकेश ने घटना की शिकायत लालबाग थाने में दर्ज कराई.
थाना प्रभारी राजेश कुमार साहू ने फौरन एक टीम गठित की. मुखबिर की खबर और तत्परता से पुलिस ने मुख्य आरोपी देवीलाल साहू (21 साल) और सुनील मरकाम (28 साल) को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल धारदार कटारी और बांस का डंडा जब्त किया.
जांच में यह भी पता चला कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं. इनके खिलाफ पहले भी चोरी, मारपीट और अन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं. पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया. पुलिस अब फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.लालबाग थाना पुलिस ने लोगों से अपील किया कि विवाद की हालत में किसी भी तरह के हिंसक कदम से बचें और कानून का सहारा लें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



