दुसरे से रिश्ता होने पर प्रेमी ने मंगेतर को भेज दी फोटो, शादी टूटने से युवती ने कुएं में कूद कर की खुदकुशी, बॉयफ्रेंड आशीष गिरफ्तार
When the lover got into a relationship with someone else, he sent her fiancée's photo, the girl committed suicide by jumping into a well after her marriage broke, boyfriend Ashish arrested
बलरामपुर : बलरामपुर जिले में शादी टूटने से डिप्रेशन में आकर युवती ने कुएं में कूद कर खुदकुशी कर ली। इस मामले में युवती के प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है. जांच में पता चला कि प्रेमी ने अपने साथ युवती की फोटो उसके मंगेतर को भेज दी थी. जिसके बाद मंगेतर ने शादी से इनकार कर दिया. मामला वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक वाड्रफनगर के ग्राम पनसरा में 3 अप्रैल 2025 की सुबह खेत के कुएं में युवती का शव मिला था. ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची वाड्रफनगर चौकी पुलिस ने शव को बाहर निकाला. पूछताछ में चला कि लाश इसी गांव की रहने वाला 22 साल की संगीता कन्नौजिया की है.
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पीएम रिपोर्ट में पता चला कि संगीता की मौत पानी में डूबने से ही हुई है. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि 19 अप्रैल को संगीता की शादी चलगली गांव के रहने वाले एक युवक से तय हुई थी. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि संगीता का पहले बसंतपुर के आशीष कुशवाहा के साथ अफेयर था. दोनों कॉलेज में साथ पढ़ाई कर रहे थे. इसी बीच लड़की की शादी कहीं और तय हो गई. वहीं, संगीता के शादी तय होने से आशीष खुश नहीं था।
प्रेमी आशीष ने संगीता के साथ ली गई एक तस्वीर को वॉट्सऐप के जरिए उसके मंगेतर को भेज दिया। तस्वीर देखते ही मंगेतर ने संगीता से शादी करने से इनकार कर दिया। शादी टूटने की कगार पर पहुंची और समाज में बदनामी के डर से संगीता डिप्रेशन में आ गई। शादी से इनकार करने की बात संगीता के पिता आनंद और उसके नाना को पता चली तो उन्होंने लड़की को फटकार लगाई. इस पर संगीता गुस्से में घर से बाहर चली गई. संगीता के पीछे उसकी नानी भी उसे वापस लाने के लिए गई.
इसी बीच वह गांव के ही एक खेत में बने कुएं तक पहुंची और उसमें छलांग लगा दी. नानी के शोर मचाने पर गांव के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और संगीता को बाहर निकाला. जब तक उसे बाहर निकाला गया. उसकी मौत हो चुकी थी.
पुलिस ने संगीता के परिजनों और मंगेतर का बयान दर्ज किया. सभी ने बयान में बताया कि आशीष ने जानबूझकर तस्वीर भेजी थी. जिससे संगीता तनाव में आ गई और उसने खुदकुशी कर ली. इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी आशीष के खिलाफ धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया. वाड्रफनगर चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया. अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया, और अब वह जेल में बंद है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



