भखारा में चाकू की नोंक पर लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई रकम बरामद
A gang involved in knife-point robbery in Bhakhara has been busted. Dhamtari police have taken major action, arresting three people, including a minor, and recovering the looted money.
धमतरी/भखारा : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भखारा शराब दुकान परिसर में एक युवक को घेरकर धारदार चाकू की नोंक पर नगदी और मोबाइल लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने चंद घंटों में ही भंडाफोड़ कर दिया है. एक नाबालिग समेत तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू और लूटी गई रकम बरामद कर ली गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी 25 मई 2026 की रात करीब 8 बजे अपने भाई के कहने पर शराब और डीजल खरीदने के लिए 3000 रुपये लेकर भखारा आया था. जैसे ही वह भखारा शराब दुकान परिसर पहुंचा. वहां घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे घेर लिया. पैसा देने से मना करने पर आरोपी अंशुमन साहू ने पीड़ित के गले पर धारदार चाकू अड़ा दिया. वहीं, लोकेश पटेल और नाबालिग साथी ने उसे दबोच लिया. जबकि समीर निर्मलकर नामक आरोपी ने मारपीट कर पीड़ित से 3000 रुपये और उसका रेडमी मोबाइल फोन लूट लिया।.वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए.
इस वारदात की शिकायत मिलते ही थाना भखारा में अपराध क्रमांक 56/2026, धारा 309(4) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी की और मुख्य आरोपियों को धर दबोचा
अंशुमन साहू पिता ईश्वर साहू उम्र 18 साल निवासी भखारा)
लोकेश पटेल पिता स्व छबीलाल पटेल उम्र 18 साल निवासी भखारा)
एक नाबालिग
गिरफ्तार बालिग आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड धमतरी के सामने पेश किया गया. वारदात में शामिल एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



