CMHO अर्टिगा और बारात लौट रही गाड़ी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 1 की मौके पर ही मौत, 6 घायल, एक युवक रायपुर रेफर, ग्रामीणों में आक्रोश
A head-on collision between the CMHO's Ertiga and a vehicle returning from a wedding procession resulted in one death on the spot, six injuries, and a youth being referred to Raipur, leading to outrage among villagers.
कोरिया : कोरिया जिले के बैकुंठपुर में एनएच-43 स्थित जमगहना मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां दो अर्टिगा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. नमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक एक कार अर्टिगा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के CMHO की थी. जबकि दूसरी कार बारात से लौट रही थी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय ग्रामीणों ने इन्सानियत की मिसाल पेश करते हुए राहत-बचाव कार्य शुरु किया और सभी 5 घायलों को जिला अस्पताल बैकुंठपुर पहुंचाया. जहां उनका इलाज जारी है. जबकि एक गंभीर रूप से घायल को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है.
हादसे की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. जिनका रो-रोकर बुरा हाल हाे गया है. गौरतलब है कि एक ही दिन में इससे पहले भी एक हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो चुकी है. जबकि 10 लोग घायल हुए थे. जिनमें एक की हालत नजूल बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
लगातार हो रहे हादसों ने NH-43 की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. तेज रफ्तार, लापरवाही और ट्रैफिक नियंत्रण की कमी अब लोगों की जान पर भारी पड़ रही है. घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं. लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा. लोगों ने सड़क सुरक्षा के लिए स्पीड कंट्रोल, सख्त निगरानी और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



