तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर, बुजुर्ग की हालत नाजुक, हादसे के बाद आरोपी वाहन लेकर फरार, जांच में जुटी पुलिस
A high speed pickup hit a scooter rider, the condition of the elderly is critical, the accused fled with the vehicle after the accident, police engaged in investigation
सारंगढ़ : सारंगढ़-रानीसागर-बिलासपुर रोड पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें एक पिकअप वाहन नंबर CG11 AY 6117 ने स्कूटी सवार बुजुर्ग रानीसागर निवासी श्याम सुंदर अग्रवाल को जोरदार टक्कर मार दी. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर फोन कर खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया और फरार पिकअप चालक की तलाश शुरु कर दी है.
घटना के समय सड़क पर मौजूद लोगों ने घायल की मदद करने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि पिकअप वाहन तेज रफ्तार में था और अचानक स्कूटी सवार बुजुर्ग को टक्कर मारकर भाग गया.
पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए फरार पिकअप चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं. साथ ही घटना के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



