स्कूल को निकली नाबालिग बालिका गुजरात से बरामद, इधर शादी का झांसा देकर लड़की से दुष्कर्म, पुलिस ने दोनों मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार
A minor girl who had left for school was recovered from Gujarat. Here, a girl was raped on the pretext of marriage. Police arrested two accused in both the cases.
स्कूल को निकली नाबालिग बालिका गुजरात से बरामद
जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा के थाना डबरा का मामला दर्ज होने पर नाबालिग बालिका को गुजरात राज्य से सकुशल बरामद करने में कामयाबी मिली है. जिला सक्ती पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनशीलता, तत्परता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए एक नाबालिग बालिका को गुजरात राज्य से सकुशल बरामद करने में उल्लेखनीय कामयाबी मिली है.
मिली जानकारी के मुताबिक 16 जनवरी 2026 को प्रार्थिया द्वारा थाना डभरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली लेकिन शाम तक वापस घर नहीं लौटी. परिजनों द्वारा अपने स्तर पर संभावित सभी स्थानों पर खोजबीन किए जाने के बावजूद बालिका का कोई सुराग नहीं मिला.
इस रिपिर्ट पर थाना डभरा में मामला दर्ज किया गया. इस मामले की गंभीरता को देखते रखते हुए थाना डभरा में अपराध क्रमांक के तहत धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता में जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक शिव कुमार शर्मा द्वारा गुजरात राज्य रवाना होकर सतत प्रयासों एवं तकनीकी सबूतों के आधार पर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, फिर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला के रतनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को शादी का लालच देकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पीड़िता को कोरबा जिले के पाली से बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 31 दिसंबर 2025 को पीड़िता की मां ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 29 दिसंबर को कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है. मामला नाबालिग से जुड़ा और गंभीर होने के कारण पुलिस ने फौरन जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की.
इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को खबर मिली कि नाबालिग बालिका कोरबा जिले के पाली में है. खबर पर कार्रवाई करते हुए रतनपुर पुलिस की टीम ने पाली में दबिश दी और आरोपी सुमीत कुमार यादव उम्र 19 साल के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया.
पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि आरोपी सुमीत कुमार यादव, दोनासागर (रतनपुर) का निवासी है. उसे जबरदस्ती भगाकर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



