झाड़ियों के बीच मोटरसाइकिल और शव संदिग्ध हालत में मिली लाश, रंजिश के चलते हत्या करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
A motorcycle and a body were found in suspicious circumstances among the bushes; police have arrested two brothers who allegedly committed the murder due to a rivalry.
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसाझार जंगल में मिले सूर्यप्रकाश बघेल के संदिग्ध शव के मामले में बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने पूर्व रंजिश के चलते हत्या करने वाले दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने वारदात को लोहे के पाइप और लकड़ी के बेंत से अंजाम देने की बात कबूल किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 4 दिसंबर को मृतक के परिजन ने सूर्यप्रकाश बघेल के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. तकनीकी सबूतों के सहारे पुलिस ने जंगल में खोजबीन शुरु की. 5 दिसंबर को पुलिस को झाड़ियों के बीच मृतक की मोटरसाइकिल और शव संदिग्ध हालत में मिला.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अर्चना झा, SDOP लालचंद मोहले, FSL और डॉग स्क्वॉड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. शक के आधार पर मृतक से पूर्व विवाद रखने वाले दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पुख्ता तकनीकी सबूतों पर आरोपियों ने कत्ल करने की बात कबूल कर लिया.
वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और हथियार जब्त कर लिए गए हैं. पुलिस अन्य संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है.
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरीक्षक कमलेश कुमार बंजारे, SI मेलाराम कठौतिया, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक अजहर उद्दीन सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी
1 रंजीत खाण्डे (23 वर्ष), निवासी भैसाझार
2 सुधीर खाण्डे (21 वर्ष), निवासी भैसाझार
दोनों आरोपी वर्तमान में भरारी (भुण्डा) में रह रहे थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



