ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस मगरलोड के संयुक्त तत्वाधान में कल किसानो की समस्या को लेकर होगा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
A one day protest will be held tomorrow under the joint auspices of Block Congress Committee and Youth Congress Magarlod regarding the problems of farmers
धमतरी/मगरलोड : प्रदेश के किसान भाइयों को धान बेचने में हो रही परेशानी और सरकार के किसान विरोधी रवैए के खिलाफ और किसान के हित में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के दिशा निर्देश में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड और युवा कांग्रेस मगरलोड के संयुक्त तत्वाधान में ब्लॉक मुख्यालय मगरलोड में कल 10 दिसम्बर 2024 दिन मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सक्षम अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा.
मुख्य मांगों में बारदाने की कमी को शीघ्र पूर्ति, टोकन की अव्यावहारिक व्यवस्था में सुधार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू में तौलेने से 1.5- 2 किलो के नुकसानी से बचाव, सोसाइटी से धान का शीघ्र उठाव हो, वादे के मुताबिक धान की एक मुस्त राशि प्रदान की जाए, समर्थन मूल्य के बढ़ने के साथ धान की प्रति क्विंटल 3217 रुपए की राशि प्रदान की जाए, किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विटल के हिसाब से धान खरीदी हो, देशी शराब दुकान को मुख्य मार्ग से हटाया जाए, महानदी में पक्का रपटा निर्माण हो और कई मुद्दे और समस्याएं हैं. जिन्हें धरना प्रदर्शन के जरिए आम जनता को अवगत कराते हुए सरकार से उनके निराकरण के लिए ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



