CM साय ने रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के नवीन भवन का किया लोकार्पण, आज सीएम देंगे करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

CM Sai inaugurated the new building of Rawatpura Government Institute of Medical Sciences today CM will give the gift of development works worth crores

CM साय ने रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के नवीन भवन का किया लोकार्पण, आज सीएम देंगे करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

CM ने रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के नवीन भवन का किया लोकार्पण

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के नवीन भवन का लोकार्पण किया. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, विधायक इंद्र कुमार साहू, रविशंकर जी महाराज और मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. कुंदन ई. गेडाम मौजूद रहे.
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों और अत्याधुनिक क्लासरूम का अवलोकन किया और यहां मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने एनाटॉमी म्यूजियम, डिसेक्शन हॉल, लैब, कम्युनिटी मेडिसीन डिपार्टमेंट सहित कई दुसरे विभागों में अध्ययन-अध्यापन का कामकाज देखा.
उन्हें जानकारी दी गई कि यहां अत्याधुनिक तकनीक और संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं. जिससे छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर सकेंगे. रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस एंड रिसर्च में मेडिकल की पढ़ाई के लिए 150 सीट उपलब्ध है. इस साल से ही मेडिकल कॉलेज का प्रथम सत्र शुरु हुआ है.
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नेरावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस हॉस्पिटल में विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का शुभारंभ किया. उन्होंने हॉस्पिटल में नवीन सीटी स्कैन, एमआरआई यूनिट, डायलीसिस यूनिट और आपातकालीन चिकित्सा यूनिट का शुभारंभ किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

आज CM देंगे करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

मनेंद्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज 9 दिसंबर को मनेंद्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे 31 करोड़ 43 लाख रुपए के लोकार्पण और 517 करोड़ 82 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे. इसके अलावा कई हितग्राही मूलक सामग्रियों के वितरण भी किए जाएंगे.
मिली जानकारी के मुताबिक कई नगर पालिका, नगर पंचायत और विकासखंडों में सड़क, नाली,भवन और प्रकाश व्यवस्था जैसे प्रमुख कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा.
प्रमुख विकास कार्यों के तहत साजापहाड़ से महेन्द्र कारीमाटी तक (50 लाख रुपए), वार्ड 6 और वार्ड 37 के कई क्षेत्रों में कुल 47 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण। हल्दीबाड़ी में ट्यूबलर पोल से प्रकाश व्यवस्था (24.27 लाख), बगनच्चा दफाई में फुटपाथ निर्माण (25.44 लाख), ग्राम केल्हारी और मनेन्द्रगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए एच टाइप भवन निर्माण पर कुल 256.72 लाख रुपए, रतनपुर से बेगापारा (209.81 लाख), बहरासी से बाहीडोल (1092.51 लाख), कुल 15 सड़कों का निर्माण प्रस्तावित। इसी तरह स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र में आकांक्षीय शौचालय निर्माण पर 46.03 लाख रुपए की लागत से कार्य किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के पिता हरिराम अग्रवाल के निधन पर मुख्यमंत्री ने किया दुःख व्यक्त

रायपुर : रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के पिता हरिराम अग्रवाल का दुखद निधन हो गया. अग्रवाल के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा: “रायगढ़ के पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल जी के पूज्य पिता श्री हरिराम अग्रवाल जी के निधन का समाचार दुःखद है। प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!”