पूल के नीचे गिरा आम से लदा पिकअप, फंसे ड्रायवर का शव निकलने गैस कटर से काटने के दौरान वाहन में लगी आग, मची अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस
A pickup truck laden with mangoes plunged beneath a bridge; chaos ensued when the vehicle caught fire while gas cutters were being used to extricate the trapped driver's body. The police have launched an investigation into the incident.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में कुनकुरी से लगे श्री नदी नेशनल हाईवे 43 पर बड़ा हादसा हो गया. आम से लदा एक पिकअप श्री नदी के पास अनकंट्रोल होकर सीधे पूल के नीचे जा गिरा. पिकअप ड्रायवर की मौके पर ही मौत हो गई. जिसके बाद फिर एक और हादसा हो गया. पिकअप में फंसे ड्रायवर के शव को गैस कटर से काटकर बाहर निकालने के दौरान पिकअप में अचानक आग लग गई. पिकअप में आग लगते ही वहां अफरा तफरी मच गई. यह मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात पिकअप ओडिशा के संबलपुर से बलरामपुर जा रही थी. इसी बीच ड्रायवर को झपकी लगी और पिकअप अनकंट्रोल होकर सीधे पूल के नीचे जा गिरी. हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए.
सुबह 4 बजे खबर मिलने के बाद कुनकुरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से सबसे पहले पिकअप को बाहर निकाला गया. लेकिन उसका शव पिकअप में बुरी तरफ फंस गया. पिकअप में फंसे ड्रायवर के शव को गैस कटर से काटकर बाहर निकालने के दौरान पिकअप में अचानक आग लग गई. पिकअप में आग लगते ही वहां अफरा तफरी मच गई.
बताया जा रहा है कि आस पास में पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर खड़ी गाड़ियों से लोगो ने पानी निकालना शुरू किया तब जाकर आग की लपट कम हो पाई, हांलाकि बाद में मौके पर फायर वीग्रेड बुलाया गया.
पिकअप बलरामपुर के राजपुर का बताया जा रहा है जबकि अभी तक ड्रायवर की पूरी शिनाख्ती नहीं हो पाई है. ग्रामीणों का कहना है कि खारीझाड़िया की यह पुलिया काफी संकरी है। यहां आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं. लोगों ने कई बार पुलिया चौड़ी करने और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग भी की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.
सड़क हादसों से बचने के लिए रखें सावधानी
बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें
चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट जरूर लगाएं
नशे की हालत में ड्राइविंग न करें
थकान या नींद आने पर वाहन न चलाएं
यातायात नियमों का पालन करें
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



