तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत, सड़क पर लगा लंबा जाम, ड्राइवर फरार, पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

A speeding truck crushed a young man riding a bike, killing him on the spot, causing a long traffic jam, driver absconding, and mourning. Police investigating.

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत, सड़क पर लगा लंबा जाम, ड्राइवर फरार, पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : गौरेला-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर शाम को एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया. इस दौरान युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई.
बता दें कि यह घटना गौरेला-पेंड्रा-सेमरा सड़क मार्ग पर सेमरा तिराहा, महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम के पास हुई. मृतक की पहचान 29 साल के उस्माउल के रुप में हुई. जो कोलकाता का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि वह सेमरा में किराए के मकान में रहकर फेरी का काम करता था.
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. हादसे की वजह से गौरेला-सेमरा-पेंड्रा मार्ग पर लंबा जाम लग गया. घटना स्थल पर पहुंची गौरेला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है और फरार ट्रक की तलाश में जुट गई है.
स्थानीय लोगों और पुलिस के मुताबिक सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से इस तरह के हादसे लगातार बढ़ रहे हैं. पुलिस ने दुर्घटना स्थल का मुआयना किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों से जानकारी इकट्ठा करने का काम शुरु कर दिया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामले की पूरी जांच की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t