प्रेमी से शादी के लिए शिक्षिका ने परिवार को मनाया, बारात में शराब पीकर पहुंच गया दूल्हा, टीचर ने विवाद से कर दिया इंकार, जुर्म दर्ज
A teacher persuaded her family to marry her lover; the groom arrived drunk at the wedding procession, and the teacher refused to marry him, leading to a case being registered.
बिलासपुर : ओडिशा के प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका ने प्रेम विवाह के लिए परिवार वालों को मना लिया. जब दुल्हा किशन तय समय पर बारात लेकर पहुंचा तो वह शराब के नशे में धुत था. उसकी हरकतों को देखकर युवती ने शादी से इंकार कर दिया. इसके बाद युवक अब युवती के परिवार वालों को फोन पर धमकी दे रहा है. युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है. यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है.
बिलासपुर जिले के सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली युवती ओडिशा के पेईवेत स्कूल में शिक्षिका है. युवती ने पुलिस को बताया कि वह ओडिशा के बंधबाहाल में रहने वाले किशन से प्रेम करती थी. उसने अपने परिवार वालों को किशन से विवाह करने के लिए राजी कर लिया. इसके बाद दोनों पक्ष ने आपस में बातचीत कर 26 नवंबर को सगाई और 27 नवंबर को शादी तय कर ली. इसके लिए उन्होंने बिरकोना रोड स्थित अशोक वाटिका को बुक कर लिया. वर पक्ष को 26 नवंबर की दोपहर पहुंचना था.
तय समय पर आने के बजाए वर पक्ष के लोग रात करीब 10 बजे पहुंचे. तब किशन सिंह शराब के नशे में धुत था. नशे की वजह से वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था. उसकी हरकतों को देखकर युवती ने शादी से इंकार कर दिया. इसका युवती के परिवार वालों ने भी साथ दिया. युवक ने युवती के पिता, मां और परिवार के अन्य लोगों से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. युवती और उसके परिवार वाले शादी घर को छोड़कर अपने घर चले गए. दूसरे दिन शाम करीब सात बजे युवक ने युवती के भाई को काॅल कर अपनी बहन से शादी कराने के लिए कहा.
तब उसने अपनी बहन की इच्छा से शादी कराने की बात कही. इस पर युवक ने युवती के भाई को भी जान से मारने की धमकी दी. युवती ने पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है. इस पर पुलिस ने पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है. वही शराबी दूल्हे के रवैए को देखते हुए शिक्षिका के घर वाले डरे हुए हैं और शिक्षिका को उड़ीसा भेजने से डर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



