नगरी में भक्ति कार्यक्रम के दौरान चोरी, पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, मोटरसाइकिल और जेवर-नगद बरामद

Theft during a devotional program in the city; police arrested the main accused and sent him behind bars; motorcycle, jewellery and cash were recovered.

नगरी में भक्ति कार्यक्रम के दौरान चोरी, पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, मोटरसाइकिल और जेवर-नगद बरामद

धमतरी/मगरलोड : जैन मंदिर, नगरी में आयोजित भक्ति कार्यक्रम के दौरान हुई बड़ी चोरी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को नगरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में इससे पहले तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं. जिनसे चोरी के जेवर, नगदी और चोरी की रकम से खरीदी गई मोटरसाइकिल सहित कुल 1,74,000 रुपये का माल बरामद किया गया था.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना नगरी क्षेत्रांतर्गत जैन मंदिर, नगरी में 7 अक्तूबर 2025 को आयोजित भक्ति कार्यक्रम के दौरान प्रार्थी मनोज कुमार जैन, निवासी वार्ड क्रमांक 10, लाइनपारा नगरी अपने परिवार सहित रात 9:30 बजे घर में ताला लगाकर कार्यक्रम में गए थे. रात करीब 11:30 बजे घर लौटने पर उन्होंने देखा कि गोदरेज अलमारी खुली हुई थी. अलमारी से नगदी  2,15,000 रूपये ,चांदी का करधन 1 नग, चांदी के पायल 08 नग , चांदी का सिक्का 1 नग कुल मूल्य करीब 2,65,000 रुपये चोरी कर लिया गया था.
थाना नगरी द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 47/2025, धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की गई. थाना नगरी द्वारा जांच के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली. जिसमें शक के आधार पर पूछताछ में आरोपी तामेन्द्र यादव से चोरी के जेवर और रकम बरामद किया गया. जिसमें चांदी का करधन 1 नग, चांदी के पायल 8 जोड़ी, चांदी का सिक्का 1 नग और नगद 20,000 रुपये कुल 70,000 रुपये साथ ही दूसरे आरोपी पुष्पजीत उर्फ जीतू खरे से चोरी की रकम से खरीदी गई काला रंग की HF Deluxe मोटरसाइकिल (79,700 रुपये)जप्त किया गया. तीसरे आरोपी लक्की गुप्ता द्वारा 25,000 रुपये चोरी की रकम जप्त की गई. कुल जप्त संपत्ति  1,74,000 रुपये (जेवर, नगदी और मोटरसायकिल) मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी मुख्य आरोपी घटना के बाद से फरार था. जिसको नगरी पुलिस लगातार मुखबिर एवं तकनीकी सबूतों के आधार पर पतासाजी की जा रही थी. तभी आरोपी के बस स्टैंड में होने की खबर पर फौरन टीम द्वारा बस स्टैंड से दबोचा गया.
इस मामले  का मुख्य आरोपी हितेश्वर मरकाम उर्फ प्रधान पिता अंजोर सिंह उम्र 23 साल निवासी वार्ड क्रमांक 02 नगरी, घटना के बाद से फरार था. मुखबिर की खबर पर नगरी पुलिस ने उसे नगरी बस स्टैंड से गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह जीतू खरे, तामेन्द्र यादव और लक्की गुप्ता मोटरसायिकल Splendor Plus CG 06 GR 6940 में वारदात करने गए थे. चोरी के बाद उसकी हिस्सेदारी में 30,000 रुपये मिले थे. जिसे उसने खर्च कर दिया. वारदात में इस्तेमाल मोटरसायकिल भी आरोपी की निशानदेही पर जप्त की गई. आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.
आरोपी
हितेश्वर मरकाम उर्फ प्रधान पिता अंजोर सिंह उम्र 23 साल निवासी वार्ड क्रमांक 02 नगरी,थाना नगरी,जिला धमतरी (छ.ग.)
पूर्व में गिरफ्तार आरोपीगण
(01)तामेन्द्र यादव पिता दुलचंद यादव उम्र 19 साल निवासी जंगलपारा, नगरी
(02) पुष्पजीत उर्फ जीतू खरे पिता किरण खरे उम्र 19 साल निवासी जंगलपारा, नगरी
(03) लक्की गुप्ता पिता संतोष गुप्ता उम्र 19 साल निवासी जंगलपारा, स्कूल के पास नगरी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t