फिंगेश्वर में दर्दनाक हादसा, दोस्तों के साथ नहाने गए 10 वर्षीय बच्चे की नदी में डूबने से मौत, त्योहार में पसरा मातम, गांव में शोक की लहर
A tragic accident occurred in Fingeshwar, where a 10-year-old boy drowned while swimming with his friends in the river. The festival was marred by mourning and the village was plunged into grief.
गरियाबंद/फिंगेश्वर : गरियाबंद जिले में फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह एक दिल दहला देने वाली हादसे में 10 साल के बच्चे की नदी में डूबने से मौत हो गई. मृत बच्चे की पहचान साहिल सोनकर के रुप में हुई है. जो फिंगेश्वर नगर पंचायत का निवासी बताया जा रहा है. हादसे के बाद परिजनों में मातम पसर गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक साहिल सोनकर शनिवार को सुबह करीब 5 बजे अपने दोस्तों के साथ फिंगेश्वर के सूखा नदी में नहाने के लिए निकला था. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में जाने से डूब गया. साथ गए बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को खबर दी. दोस्तों की खबर के बाद लोगों ने बच्चे को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



