शादी से लौट रहे बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रक ने कुचला, लाश को एक KM घसीटा, टक्कर से दूर गिरी महिला, रास्ते में तोड़ा दम, दोनों की मौत
A truck crushed a couple riding a bike while returning from a wedding, the bodies were dragged for a kilometer, the woman fell away from the collision, died on the way, both died
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. स्टेट हाइवे पर वाड्राफनगर के गम्हरिया गांव के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया. घटना के वक्त ट्रक की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि पति लल्लू सिंह की लाश ट्रक में फंसकर करीब 1 किलोमीटर तक घिसटती चली गई. जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
मिली जानकारी के मुताबिक रामानुजगंज के चाकी गांव के निवासी लल्लू सिंह उम्र 36 साल और पत्नी निशा सिंह उम्र 30 साल एक वैवाहिक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे. जैसे ही उनकी बाइक रामानुजगंज-वाड्रफनगर मार्ग पर महावीरगंज धान संग्रहण केंद्र के पास पहुंची. पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में निशा सिंह बाइक से उछलकर दूर जा गिरी. जबकि लल्लू सिंह ट्रक के सामने फंस गया और ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका. वह युवक को करीब 1 किलोमीटर तक घसीटते हुए विजयनगर पुलिस चौकी तक ले गया. और वहां ट्रक खड़ा कर खुद सरेंडर कर दिया.
स्थानीय लोगों की मदद से निशा सिंह को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए रामानुजगंज के अस्पताल में भिजवाया गया.
चश्मदीदों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी और हादसे से कुछ समय पहले इसी ट्रक ने मेघुली गांव में एक शिक्षक कपिल देव सिंह को भी टक्कर मारी थी. घायल शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बलरामपुर पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले की जांच जारी है.
यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और लापरवाह ड्राइविंग के खतरे को उजागर करता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



