सदर बाजार की ज्वेलरी शॉप से खरीददारी करने पहुंची महिला ने उड़ाई सोने की चेन, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस

A woman who went shopping at a jewellery shop in Sadar Bazaar stole a gold chain; the incident was captured on CCTV; police are investigating.

सदर बाजार की ज्वेलरी शॉप से खरीददारी करने पहुंची महिला ने उड़ाई सोने की चेन, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : रायपुर के सदर बाजार में एक महिला ने सर्राफा दुकान से सोने की चेन चोरी कर ली. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. पुलिस ने केस दर्ज कर महिला की तलाश तेज कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सदर बाजार में कारोबारी प्रिंस जैन की भोरावत एंड संस नाम की सर्राफा दुकान में 15 जनवरी को दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे के बीच एक महिला ग्राहक बनकर पहुंची. महिला ने दुकान में मौजूद सेल्समैन से सोने की चेन दिखाने को कहा.
दुकानदार और स्टाफ के मुताबिक महिला बेहद सामान्य तरीके से बातचीत कर रही थी. जिससे किसी को उस पर शक नहीं हुआ. इसी दौरान उसने सेल्समैन को बातों में उलझाया और मौका देखकर काउंटर पर रखी एक सोने की चेन चुपचाप उठा ली. चोरी के बाद महिला बिना कोई खरीदारी किए दुकान से बाहर निकल गई.
चोरी की आशंका होने पर जब दुकान के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई. तो पूरी वारदात रिकॉर्ड मिली. फुटेज में महिला चोरी करते हुए साफ नजर आ रही है. महिला का चेहरा भी साफ दिखाई दे रहा है. जिससे उसकी पहचान में पुलिस को मदद मिलने की उम्मीद है.
चोरी की गई चेन में मोती लगे हुए थे. इसका कुल वजन 13.550 ग्राम बताया गया है. जिसमें 4.320 ग्राम 18 कैरेट सोना शामिल है. दुकान संचालक के मुताबिक चेन की कीमत अच्छी खासी है और इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है.
दुकान संचालक प्रिंस जैन ने कोतवाली थाना पुलिस में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर अज्ञात महिला के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी महिला की पहचान में जुटी है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज को आसपास के थानों और मुखबिरों को भेजा गया है. महिला की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला अकेले इस वारदात को अंजाम दे रही थी या किसी गिरोह से जुड़ी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB