3 दिन से लापता युवक का अपहरण!, मचा हड़कंप, पिता से मांगी 10 लाख की फिरौती, पैसा अपने ही खाते में डलवाने कहा. पुलिस भी रह गई दंग
A young man missing for three days was kidnapped, causing a stir. A ransom of 10 lakh rupees was demanded from his father, who was told to deposit the money into his own account. Even the police were stunned.
बिलासपुर : जशपुर के एक युवक के बिलासपुर से किडनैप होने का मामला सामने आया है. तीन दिन पहले युवक बिलासपुर से अपने घर जशपुर जाने के लिए निकला. लेकिन घर पहुंचने से पहले ही परिजनों को उसके अपहरण की जानकारी मिल गई. गौर करने वाली बात यह है कि युवक ने खुद परिजनों को फोन कर अपनी किडनैपिंग की जानकारी दी. और 10 लाख रुपये फिरौती की मांग की बात कही. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले के देहराखार नारायणपुर निवासी संजय कुमार यादव उम्र 29 साल बिलासपुर के कस्तूरबा नगर में बीते 10 साल से किराए पर रह रहा है. और पढ़ाई के साथ-साथ प्राइवेट जॉब कर रहा है. 1 अक्टूबर को संजय जशपुर अपने घर जाने के लिए बिलासपुर से निकला था. लेकिन वह घर नहीं पहुंचा.
बीते 1 अक्टूबर को उसने अपने पिता को फोन कर बताया वह घर आ रहा है. देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो दूसरे दिन पिता बालेश्वर यादव ने उसे फोन लगाया। उन्हें फोन लगातार बंद मिला. इससे घरवाले घबरा गए, उसके पिता खोजते हुए बिलासपुर आ गए. उसके किराए के मकान में ताला लगा मिला और मोबाइल बंद आ रहा था. इसी बीच परिजनों फिरौती के लिए फोन आने पर पिता ने जशपुर स्थित सीएम हाउस में जानकारी दी. सीएम हाउस से फोन आने पर सिविल लाइन पुलिस गुम इंसान कायम कर उसकी तलाश तेज कर दी.
संजय ने खुद परिजनों को फोन कर यह खबर दी कि 8-10 लोगों ने उसे किडनैप कर लिया है और अपहरणकर्ता 10 लाख रुपये की फिरौती मांग रहे हैं. संजय ने अपने पिता से कहा है कि वह फिरौती की रकम अपने ही बैंक अकाउंट में जमा कर दें. यह सुनकर उसके पिता बालेश्वर यादव के होश उड़ गए.
पूरे घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि संजय ने खुद अपने परिजनों को फोन कर अपहरण की जानकारी दी. इसी वजह से मामला संदिग्ध भी माना जा रहा है. इधर बेटे की किडनैपिंग की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने सिविल लाइन थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है.
फिलहाल गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस ने युवती से पूछताछ की है. जिसके साथ संजय रह रहा था. युवती ने बताया कि संजय गांव जा रहा हूं कहकर निकला था. लेकिन उसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हुआ है. पुलिस को संजय के मोबाइल का लोकेशन कभी बिलासपुर, गौरेला तो कभी रायगढ़ का मिल रहा है. लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद है.
पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है और अभी तक किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है. पुलिस ने अपहरण की इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए संजय की बरामदगी के लिए तेजी से प्रयास शुरू कर दिए हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवक का पता लगा लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



