तेज रफ्तार कार चला रही युवती ने सड़क किनारे खड़ी महिला और बाइक सवार युवकों को मारी ठोकर, तीनों की मौके पर मौत, CCTV में कैद हादसा
A young woman driving a speeding car hit a woman standing on the roadside and a young man riding a bike, all three died on the spot, the accident was captured on CCTV.
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है. यहां एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़ी महिला और बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया. हादसे का CCTV वीडियो भी सामने आया है. जिसमें घटना के भयावह दृश्य कैद हुए हैं. हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हा के चाल्हा चौक मोड़ के पास हुआ.
घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हा स्थित चाल्हा चौक के पास 30 अक्टूबर को हुई. पुलिस के मुताबिक कार तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड से आ रही थी. अचानक ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ा और उसने पहले सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मारी. फिर सामने से जा रहे बाइक सवारों को रौंद दिया.
चश्मदीदों के मुताबिक कार में दो युवक और एक युवती सवार थे. हादसे के बाद तीनों गाड़ी से उतरकर मौके से फरार हो गए. आसपास के लोगों ने बताया कि कार युवती चला रही थी. जो टक्कर के बाद घबरा गईऔर भाग निकली.
मृतकों की पहचान ललिता मिंज उम्र 35 साल निवासी रामपुर, फकीर मोहन पटेल उम्र 33 साल निवासी परसदा और अमित किंडो उम्र 26 साल निवासी मैनपाट के रुप में हुई है. ललिता मिंज सड़क किनारे खड़ी थी, जबकि दोनों युवक बाइक से कापू की तरफ जा रहे थे. कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.
इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने फौरन पुलिस और एम्बुलेंस को खबर दी. डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने बताया कि कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. जिससे संकेत मिलता है कि वाहन बहुत तेज गति में था.
चश्मदीद प्रभा तिर्की ने बताया कि उन्होंने अपनी आंखों से देखा कि कार ने पहले महिला को मारा और फिर बाइक सवारों को ठोकर मारा. हादसे के बाद कार बीच सड़क पर छोड़ दी गई.
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कार सवार आरोपी फरार हैं और उनकी पहचान की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है. रायगढ़ एसपी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी और वाहन स्वामी से भी पूछताछ की जा रही है.
यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग की भयावह तस्वीर पेश करता है. जिसने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



