युवक ने गदा से मूर्ति पर किया हमला, नशेड़ी ने बजरंग बली मंदिर में की तोड़फोड़, गांव में आक्रोश का माहौल, आरोपी भूपेंद्र गिरफ्तार

A youth attacked an idol with a mace, a drug addict vandalized the Bajrang Bali temple, anger gripped the village, and the accused, Bhupendra, was arrested.

युवक ने गदा से मूर्ति पर किया हमला, नशेड़ी ने बजरंग बली मंदिर में की तोड़फोड़, गांव में आक्रोश का माहौल, आरोपी भूपेंद्र गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनोदा गांव के भाठापारा बाजार चौक स्थित प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में एक युवक द्वारा मूर्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है. मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना से गांव में आक्रोश का माहौल बन गया.
मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 1:30 बजे आरोपी युवक भूपेंद्र बंजारे नशे की हालत में मंदिर परिसर में पहुंचा. वहां रखी बजरंग बली की गदा उठाकर उसने मूर्ति के मुख पर कई बार हमला किया. बताया जा रहा है कि उसने 5 से 6 बार वार किया. जिससे मूर्ति का मुख क्षतिग्रस्त हो गया.
वारदात के वक़्त आसपास मौजूद ग्रामीणों ने युवक को मूर्ति पर हमला करते हुए देख लिया. उन्होंने उसे पकड़ लिया और पद्मनाभपुर थाने पहुंचाया. जहां उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.
मंदिर के पुजारी आर्यनाथ योगी ने कहा कि यह मंदिर सालों से गांववासियों की आस्था का केंद्र रहा है. इस घटना से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. उन्होंने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी भूपेंद्र नशे की हालत में था और उसने गदा से मूर्ति पर हमला किया. जिससे मूर्ति और गदा को नुकसान पहुंचा है. हालांकि मूर्ति पूरी तरह टूट नहीं पाई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 298 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा कि कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB