वायशेप ब्रिज पर हादसा, दुर्ग में ई-रिक्शा पलटने से युवती की दर्दनाक मौत, मां घायल, अस्पताल में भर्ती, चालक फरार, पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
Accident on Vysheep Bridge: Young woman dies tragically after e-rickshaw overturns in Durg; mother injured, hospitalized; driver absconding; mourning ensues; police investigate
दुर्ग : दुर्ग के वायशेप ब्रिज पर एक दर्दनाक हादसे में ई रिक्शा पलटने से युवती की मौत हो गई. रिक्शा में दबने से युवती के सिर पर गंभीर चोट लगने से युवती की मौत हो गई, जबिक उसकी मां घायल हो गई. हादसे के बाद चालक अपनी ई रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गया. मृतिका की पहचान 18 साल की नेहा पटनायक के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक स्मृति नगर थाना इलाके में गुरुवार शाम को घटना हुई है. वह अपनी मां उषा पटनायक उम्र 45 साल के साथ मालवीय नगर चौक से ई रिक्शा में बैठकर मॉडल टाउन जा रही थीं. वायशेप ब्रिज पर बटालियन के रास्ते में रिक्शा पलट गई.
खबर मिलने पर यातायात की हाइवे पेट्रोलिंग, सुपेला पुलिस और स्मृति नगर की पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन आरोपी चालक फरार हो चुका था. राहगीरों ने दोनों को चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल पहुंचाया. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने युवती की मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने बताया कि चालक की तलाश जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और असंतुलन को हादसे का कारण माना जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



