चावल देखकर भविष्य बताने वाले कथावाचक आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार, पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

Acharya Narendra Nayan Shastri, a storyteller who predicted the future by looking at rice, has been arrested on rape charges. The police acted on a complaint from the victim.

चावल देखकर भविष्य बताने वाले कथावाचक आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार, पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

महासमुंद : महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य के रुप में पहचान रखने वाले नरेंद्र शास्त्री को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376(2)(j), 376(2)(n) और 376(2)(m) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता के आवेदन और प्रारंभिक जांच के आधार पर बागबाहरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया.
महासमुंद पुलिस की टीम आरोपी को सिलयारी से गिरफ्तार कर बागबाहरा लेकर आई. मामले की संवेदनशीलता और आरोपी की सार्वजनिक पहचान को देखते हुए इसे हाई प्रोफाइल मामला माना जा रहा है. हालांकि मामले को लेकर महासमुंद पुलिस के अधिकारियों ने फिलहाल विस्तृत टिप्पणी करने से इंकार किया है. पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक आरोपी नरेंद्र शास्त्री रायपुर जिले के सिलयारी क्षेत्र का निवासी है. और कथावाचन तथा ज्योतिषाचार्य के रूप में उसकी पहचान रही है. वह लोगों के बीच भविष्यवाणी और धार्मिक कार्यक्रमों के कारण चर्चित रहा है. स्थानीय स्तर पर उसे “चावल देखकर भविष्य बताने वाले बाबा” के रूप में भी जाना जाता है.
इधर, गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है. पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे की जांच कर रही है,
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t