पेपर बिगड़ने से आहत 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिजन बाहर गए तो फंदे पर झूल गई बेटी, सदमे में परिवार, जांच में जुटी कुरूद पुलिस

An 11th-grade student, distraught over her poor performance in the exam, hanged herself. When her family went out, she found her daughter hanging herself. The family is in shock and the Kurud police are investigating.

पेपर बिगड़ने से आहत 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिजन बाहर गए तो फंदे पर झूल गई बेटी, सदमे में परिवार, जांच में जुटी कुरूद पुलिस

धमतरी/कुरुद : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम भेलवाकूदा में एक दिल दहला देनेवाला मामला सामने आया है. जहां कक्षा 11वीं की एक छात्रा ने कथित रुप से परीक्षा के तनाव में आकर आत्मघाती कदम उठा लिया. घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है. मामला भखारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका वैष्णवी साहू उम्र 17 साल पचपेड़ी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी. उसके पिता भरत लाल साहू ने बताया कि 9 अप्रैल को परीक्षा देकर घर लौटने के बाद वैष्णवी ने कहा था कि उसके दो पेपर खराब हो गए हैं. परिवार ने उसे समझाया कि 11वीं बोर्ड कक्षा नहीं है और पूरक परीक्षा के जरिए सुधार किया जा सकता है. लेकिन इसके बाद वह लगातार गुमसुम रहने लगी थी.
14 अप्रैल को परिवार के सदस्य गांव में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में गए थे. दोपहर करीब 3:3 बजे घर लौटने पर उन्होंने वैष्णवी को आवाज दी. लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी. इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने शाम 5:15 बजे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. यह घटना परीक्षा के दबाव और किशोरों में बढ़ते मानसिक तनाव को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t