15 फीट गहरी खाई में गिरा शादी समारोह में जा रहा अनियंत्रित कैटरिंग वाहन, मची चीख पुकार, 10 घायल; चार की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर

An uncontrolled catering vehicle heading to a wedding ceremony fell into a 15-foot-deep ditch, causing widespread outcry and injuries. 10 injured; four are in critical condition and have been referred to the district hospital.

15 फीट गहरी खाई में गिरा शादी समारोह में जा रहा अनियंत्रित कैटरिंग वाहन, मची चीख पुकार, 10 घायल; चार की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर

कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के धानीखुटा घाट में शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. शादी समारोह के लिए भोजन बनाने जा रहे कैटरर्स का वाहन पिकअप ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरी खाई में जा गिरा. इस हादसे में चालक समेत 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन लोहारा से रेंगाखार जंगल की तरफ़ जा रहा था. जैसे ही वाहन धानीखुटा घाट के घुमावदार और खतरनाक मोड़ पर पहुंचा. ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और वाहन खाई में जा गिरा. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई.
हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने राहत कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया. खबर मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. सहसपुर लोहारा के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कवर्धा रेफर किया गया है.
बताया जा रहा है कि चालक को सबसे ज्यादा चोट आई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. धानीखुटा घाट का यह क्षेत्र पहाड़ी, संकरा और खतरनाक मोड़ों वाला है. यहां पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं. स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सही वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच से पता चलता है कि तेज रफ्तार, गाड़ी में तकनीकी खराबी या ड्राइवर की थकान जैसी वजह हो सकती हैं. हालांकि आधिकारिक पुष्टि का अभी इंतजार है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB