ग्राम सभा में आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता ने सचिव को मारा थप्पड़, पति समेत 2 पर भी मारपीट का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार
Anganwadi woman worker slapped the secretary in the Gram Sabha, husband and two others were also accused of assault, victim appealed to the SP
सारंगढ़ : सारंगढ़ जिले से अनोखा मामला सामने आ रहा है. यहां आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता ने सचिव को थप्पड़ मार दिया. वहीं थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो गया है. बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पति और गांव के ही एक लड़के ने ग्राम पंचायत अंडोंला सचिव से धक्का मुक्की किया है. यह मामला ग्राम पंचायत अंडोंला के कोसीर थाना का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सचिव का नाम बाबूलाल भारती है. जो जनपद पंचायत सारंगढ़ क्षेत्र के कई ग्राम पंचायत में सेवा दे चुके हैं. वहीं किसी एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकता ने ग्रामसभा के बीच में सरपंच के सामने सचिव को थप्पड़ मार दिया. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. वहीं घटना के बाद सचिव बाबूलाल भारती ने पुलिस अधीक्षक से इंसाफ की गुहार लगाई है. सचिव ने दोषियों पर FIR करने लिखित शिकायत दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



