चॉकलेट की लालच देकर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, जेल से छूटे दरिंदे को ग्रामीणों ने पकड़ा रंगे हाथ, जमकर की धुनाई, आरोपी नंदकुमार गिरफ्तार 

Attempted rape of a minor girl by luring her with chocolate; villagers caught the rapist red-handed after he was released from jail, thrashed him severely, and accused Nandkumar was arrested.

चॉकलेट की लालच देकर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, जेल से छूटे दरिंदे को ग्रामीणों ने पकड़ा रंगे हाथ, जमकर की धुनाई, आरोपी नंदकुमार गिरफ्तार 

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला अंतर्गत जालबाँधा चौकी क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जेल से सजा काटकर बाहर आए एक आदतन अपराधी नंदकुमार दुबे उर्फ बिसाहू दुबे ने चॉकलेट का लालच देकर एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी की कोशिश की. आरोपी बच्ची को स्कूल के पीछे सुनसान इलाके में ले गया था, जहाँ उसने अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया.
हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता से उसकी नापाक कोशिश नाकाम हो गई. संदिग्ध गतिविधि देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा और जमकर सबक सिखाया। आरोपी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें गुस्साई भीड़ उसे जमीन पर पटककर पीटती नजर आ रही है.
खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB