217 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण, जवानों की शहादत पर CM ने जताया दुख, आज महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया
CM did Bhoomi Pujan and inauguration of works worth 217 crores, CM expressed grief over the martyrdom of soldiers, will go to Dantewada today to pay tribute
आज होगी महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया
रायपुर : नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों में महापौर और नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया आज 7 जनवरी को संपादित की जाएगी. रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज 7 जनवरी को सवेरे साढ़े दस बजे से नगर निगमों में महापौर पद, साढ़े 11 बजे से नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद और साढ़े 12 बजे से नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पद की आरक्षण की प्रक्रिया संपादित की जाएगी. आरक्षण की कार्यवाही के अवलोकन के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर मौजूद रह सकते हैं.
सीएम साय ने 217 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण
महासमुंद : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वामी आत्मानंद हिन्दी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में आयोजित विकास कार्यां के लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए. जिसमे जिले के कुल 217 करोड़ 17 लाख रुपए के 419 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 111 करोड़ 21 लाख रुपए के 335 विकास कार्यों का लोकार्पण और 105 करोड़ 96 लाख रुपए के 84 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं.
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई विभागों के अंतर्गत 77 हितग्राहियों को कई योजनाओं के तहत सामग्री वितरण और चेक प्रदाय कर लाभान्वित किया गया. इस मौके पर सांसद रुपकुमारी चौधरी, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक बसना सम्पत अग्रवाल, पूर्व संसदीय संचिव पूनम चंद्राकर, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, सरला केसरिया, येतराम साहू, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह, जिला पंचायत सीईओ एस आलोक सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कई विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का बारी-बारी से मुआयना किया. इस दौरान उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 पी.व्ही.टी.जी परिवार को गृह प्रवेश चाबी का वितरण किया और एन.आर.एल.एम. अंतर्गत रिवाल्विंग फंड के तहत 4 हितग्राहियों को चेक वितरण किया. समाज कल्याण विभाग अंतर्गत दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 2 हितग्राहियों को 50 हजार रुपए एंव एक हितग्राही को एक लाख रुपए का चेक प्रदाय किया गया. इसी तरह आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत ग्राम डुडुमचुंवा तहसील सरायपाली को कक्ष क्रमांक 353 रकबा 185.230 हेक्टेयर का सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र तथा ग्राम पलसापाली ग्राम पंचायत छिबर्रा तहसील सरायपाली को कक्ष क्रमांक 369 रकबा 2.00 हेक्टेयर का सामुदायिक वन अधिकार पत्र सौंपा गया.
मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग के स्टॉल में राज्य डेयरी उद्यमिता योजना के तहत 3 हितग्राहियों को अनुदान चेक राशि 70 हजार प्रति इकाई वितरण किया. इसी प्रकार राजस्व विभाग अंतर्गत स्वामित्व योजना के तहत 25 हितग्राहियों को आबादी पट्टा सौंपा गया. श्रम विभाग अंतर्गत असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 4 हितग्राहियो को एक-एक लाख रुपए का सहायता राशि प्रदान किया गया. शिक्षा विभाग अंतर्गत छात्र दुर्घटना बीमा येजना के तहत 2 हितग्राहियों को एक लाख रुपए प्रति इकाई बीमा राशि प्रदाय किया गया. स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया. कृषि विभाग अंतर्गत 6 हितग्राहियों को स्वायल हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया. इसके अलावा उद्यानिकी विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत एक हितग्राही को 20 हजार रुपए एवं 4 हितग्राहियों को 30 हजार रुपए का चेक वितरण किया गया. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत शतप्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन वाले 7 ग्रामों के सरपंचों को हर घर जल प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया.
मुख्यमंत्री ने जिन कार्यां का लोकार्पण किया उनमें 11 विभागों के 111 करोड़ 21 लाख रुपए लागत राशि के 335 विकास कार्य शामिल है. जिसमें लोक निर्माण विभाग के 3 विकार्स कार्य लागत राशि 2 करोड़ 52 लाख रुपए, सेतु निर्माण विभाग के 4 विकास कार्य लागत राशि 16 करोड़ 96 लाख रुपए, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 11 विकास कार्य लागत राशि 97 लाख रुपए, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 57 विकास कार्य लागत राशि 42 करोड़ 62 लाख रुपए, छ.ग. गृह निर्माण मंडल विभाग के 80 कार्य लागत राशि 14 करोड़ 41 लाख रुपए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 4 विकास कार्य लागत राशि एक करोड़ 45 लाख रुपए, आदिवासी विकास विभाग के 3 विकास कार्य लागत राशि 4 करोड़ 76 लाख रुपए, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 122 विकास कार्य लागत राशि 8 करोड़ 49 लाख रुपए, विद्युत विभाग के 6 विकास कार्य लागत राशि 15 करोड़ 70 लाख रुपए, वन विभाग के 2 करोड़ 35 लाख रुपए लागत राशि के 7 विकास कार्य एवं नगरीय निकाय के 96 लाख रुपए लागत राशि के 38 कार्य शामिल है.
इसी तरह भूमिपूजन अंतर्गत 8 विभागों के 103 करोड़ 68 लाख रुपए लागत राशि के 56 विकास कार्य शामिल है। जिसमें लोक निर्माण विभाग के 7 विकास कार्य लागत राशि 52 करोड़ 19 लाख रुपए, सेतु निर्माण विभाग के 2 विकास कार्य लागत राशि 10 करोड़ 85 लाख रुपए, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 10 विकास कार्य लागत राशि 2 करोड़ 23 लाख रुपए, छ.ग.ग्रा.स.वि.अ. विभाग के 14 विकास कार्य लागत राशि 13 करोड़ 65 लाख रुपए, जल संसाधन विभाग के 4 विकास कार्य लागत राशि 13 करोड़ 40 लाख रुपए, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 13 विकास कार्य लागत राशि 68 लाख रुपए, विद्युत विभाग के 4 विकास कार्य लागत राशि 9 करोड़ 62 लाख रुपए, वन विभाग के एक करोड़ 5 लाख रुपए लागत राशि के 2 विकास कार्य एवं नगरीय निकाय के 2 लाख 28 हजार रुपए लागत राशि के 28 विकास कार्य शामिल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
बैठक व्यवस्था को लेकर कार्यकर्ताओं ने जताई आपत्ति
मुख्यमंत्री के आगमन के बाद मुख्य द्वार पर भाजपा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया. पुलिस और कार्यक्रमों के बीच जमकर झड़प हुई. बैठक व्यवस्था को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई.
पत्रकारों के सवाल पत्रकारों के लिए कब सुरक्षा कानून लागूं होगा? इस बात पर उन्होंने कहा कि मुकेश चंद्राकर के हत्यारों पर फौरन कार्रवाई की गई है. लेकिन पत्रकार सुरक्षा कानून कब लागू करेंगे? इस सवाल पर सीएम ने जवाब नहीं दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
आज शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने जाएंगे दंतेवाड़ा
रायपुर : नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर के कुटरु मार्ग के बेदरे में जवानों से भरी गाड़ी को नक्सलियों ने निशाना बनाया. IED ब्लास्ट कर जवानों की गाड़ी को उड़ाया. जिसमें 8 DRG के जवान और ड्राइवर के शहीद हो गए. वहीं कुछ जवानों के घायल होने की भी खबर है. इस नक्सली हमले पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने दुःख जताया है.
सीएम साय ने X पर लिखा कि बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के शहीद होने की खबर अत्यंत दुःखद है. मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ है. ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं. बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं. जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी. नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी यह लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 7 जनवरी को बीजापुर जिले के कुटरु में आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने दंतेवाड़ा जाएंगे. सीएम साय सुबह 9: 35 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 10:50 बजे दंतेवाड़ा पहुंचेंगे और वहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.
मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बाद पूर्वान्ह 11.35 बजे कारली पुलिस लाइन हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.55 बजे गरियाबंद जिले के राजिम स्थित कॉलेज ग्राउण्ड स्टेडियम पहुंचेंगे. सीएम साय दोपहर 1.35 बजे राजिम में मंदिर दर्शन करेंगे और राजिम माता जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे रायपुर लौट आएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
जांजगीर-चाम्पा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 183.41 करोड़ रुपए के 285 कई विकास कार्याे की सौगात दी.
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बनने के बाद एक साल में हुए विकास कार्य के लिये जिलेवासियों को बधाई दी. जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 183.41 करोड़ रूपए के 285 कई विकास कार्याे की सौगात दी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय खोखरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हसदेव क्रिएटर्स हब, कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण भी किया.
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए. 118.39 करोड़ की लागत के 112 कार्यों का भूमिपूजन एवं 65.02 करोड़ के 173 कार्यों का लोकार्पण किया. जिसमें लोक निर्माण विभाग के 28.17 करोड़ रूपए की लागत से 21 कार्य, सीजीएमएससी के 7.56 करोड़ रूपए की लागत से 8 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 19.41 करोड़ रूपए की लागत से 114 कार्य, कार्य अभि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क के 2.86 करोड़ रूपए की लागत से 8 कार्य, गृह निर्माण मण्डल के 1.19 करोड़ रूपए की लागत से 2 कार्य, जनपद पंचायत नवागढ 2.32 करोड़ रूपए की लागत से 8 कार्य, नगर पालिका परिषद अकलतरा 0.47 करोड़ रूपए की लागत से 1 कार्य, जनपद पंचायत बम्हनीडीह 0.62 करोड़ रूपए की लागत से 2 कार्य, जनपद पंचायत पामगढ़ 1 करोड़ रूपए की लागत से 4 कार्य, जनपद पंचायत अकलतरा 0.68 करोड़ रूपए की लागत से 2 कार्य, जनपद पंचायत बलौदा 0.60 करोड़ रूपए की लागत से 2 काम एवं कृषि उपज मंडी समिति चाम्पा 0.13 करोड़ रूपए की लागत से एक कार्य का लोकार्पण किया.
इस दौरान पूर्व जांजगीर-चाम्पा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, जांजगीर-चाम्पा विधायक ब्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, भाजपा नेता अमर सुल्तानिया, नपा. उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी सहित अनेक जनप्रतिधि मंच में मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिखों के 10वें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविन्द सिंह जी की 6 जनवरी को जयंती के अवसर पर सिख समाज सहित सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी आध्यात्मिक गुरु और निडर योद्धा भी थे. उन्होंने प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश लोगों को दिया. गुरु गोविंद सिंह जी के बताए रास्ते पर चलकर हम सभी को देश और समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



