ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर 813वां उर्स, PM मोदी, CM भजनलाल शर्मा और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गरीब नवाज को पेश की चादर

813th Urs at the shrine of Khwaja Moinuddin Chishti, PM Modi, CM Bhajanlal Sharma and Shiv Sena chief Uddhav Thackeray presented a chadar to Garib Nawaz

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर 813वां उर्स, PM मोदी, CM भजनलाल शर्मा और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गरीब नवाज को पेश की चादर

अजमेर शरीफ : पूरी दुनिया में मशहूर हिंदल वली सूफी संत ख्वाजा हजरत मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के 813वें उर्स से पहले ख्वाजा गरीब नवाज की मजार से संदल उतरने की रस्म मंगलवार को निभाई गई. खादिम समुदाय से जुड़े लोगों ने मजार पर केवड़ा, गुलाब जल और इत्र से संदल को गीला किया. इसके बाद संदल को आपस में बांट लिया. बाद में बाहर संदल का बेसब्री से इंतजार कर रहे देश और विदेश से आए सभी हिन्दू-मुस्लिम-सिख-इसाई सभी तरह के मौजूद जायरीन को संदल तकसीम किया गया. बता दें कि ख्वाजा गरीब नवाज के मजार पर आम दिनों में हर दिन संदल चढ़ाया जाता है.
उर्स से पहले ख्वाजा गरीब नवाज की मजार से संदल उतारने की रस्म दरगाह में सदियों से चली आ रही है. मंगलवार को दरगाह में खादिम समुदाय की तरफ से ख्वाजा गरीब नवाज की मजार से संदल उतारने की परंपरा निभाई गई. खादिम समुदाय के लोगों ने देर शाम खिदमत के समय आस्ताने को बंद कर दिया. भीतर खादिमों ने ख्वाजा गरीब नवाज की मजार पर लगे संदल को उतारने से पहले उसमें गुलाब जल, केवड़ा और इत्र मिलाकर उसे पहले गीला किया. इसके बाद मजार से संदल उतार लिया. इसे आपस में बांटने के बाद खादिमों ने मजार से उतरे संदल को जायरीन को भी तकसीम किया. इस दौरान बड़ी तादाद में जायरीन भी दरगाह में मौजूद रहे. जायरीन में संदल पाने की होड़ मची रही. इस बार नए साल का आगाज ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह से करने की मंशा लेकर भी लाखों की तादाद में जायरीन दरगाह पहुंचे.  .
इस मौके पर गुजरात से आई महिला ने बताया कि मैं अंधी थी. सभी डाक्टरों ने जवाब दे दिया था. जिसके बाद मेरी दादी ने कहा कि चलो अजमेर चलते हैं. वहां हर धर्म के लोगों की मुराद पूरी होती है. दादी मुझे अपने साथ अजमेर ले आई. दर्शन करने के बाद मेरी आँख ठीक हो गई. मुझे अच्छी तरह नजर आने लगा. मैं हर साल बाबा के दर्शन के लिए अजमेर आती हूं . ये आंखें इन्होने ने ही मुझे दी है. जिससे मैं संसार को देख पा रही हूँ. मैं और मेरा परिवार बाबा की कृपा को कभी नहीं भूल सकता है. हम जीवन भर बाबा के आभारी रहेंगे.
बाबा के संदल को पानी के साथ पीने से शारीरिक और मानसिक रोग से मुक्ति मिलती है. इसके अलावा ऊपरी व्याधियों और जादू टोना से भी राहत मिलती है. ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में आने वाले जायरीन मजार से उतरे हुए संदल को जरुर खादिमों से मांगते हैं. लिहाजा खादिम साल भर संदल अपने पास रखते और जायरीन को संदल की पुड़िया बनाकर देते हैं.
मंदसौर से दरगाह में जियारत के लिए आए रईस अहमद ने कहा कि कई साल से वह दरगाह आ रहे हैं. दरगाह आने पर उन्हें सुकून मिलता है. इस बार नए साल की शुरुआत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह से करने की हसरत लेकर आए हैं. यहां ख्वाजा गरीब नवाज की मजार से संदल उतारा गया है और वह खुशनसीब हैं कि उन्हें संदल मिला.
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर 813 वें उर्स के मौके पर चादर भेजी.
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मातोश्री द्वारा राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर 813 वें उर्स के मौके पर चादर पेश की. यह चादर खादिम सैयद जीशान चिश्ती के साथ पेश की गई.
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राजस्थान के अजमेर स्थित ख्वाजा गरीब नवाज के 813 वें सालाना उर्स के अवसर पर चादर पेश की थी.
ख्वाजा गरीब नवाज के 813 वें सालाना उर्स के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजी गई चादर को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाया। किरेन रिजिजू के साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी भी मौजूद थे। पीएम मोदी की तरफ से भेजी गई चादर को दरगाह में चढ़ाने के लिए शनिवार सुबह पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और जमाल सिद्दीकी ने दरगाह में चादर पेश की और देश के लिए दुआ मांगी थी.
वहीं, रविवार को दरगाह कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष मुनव्वर खान ने राजनाथ सिंह की तरफ से भेजी गई चादर और फूल पेश किया था. इस दौरान उनके साथ खादिम मुनव्वर नियाजी भी मौजूद रहे. जिन्होंने श्रद्धा और अकीदत के साथ मजार पर चादर चढ़ाई. राजनाथ सिंह ने अपने संदेश में देशवासियों के लिए शांति, अमन और भाईचारे की कामना की और उर्स के इस मौके पर सभी को मुबारकबाद दी.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की तरफ से आज 7 जनवरी को आस्ताने पर चादर पेश की जाएगी. मुख्यमंत्री ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती को चादर सौंपी.
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज ने समाज के कमजोर, गरीब और बेसहारा लोगों की बहुत सेवा की. उन्होंने हमेशा इंसानियत और आपसी भाईचारे का संदेश दिया. जो आज भी हमें प्रेरित करता है. उन्होंने ख्वाजा साहब के आस्ताने पर आने वाले सभी जायरीनों और प्रदेशवासियों को उर्स की मुबारकबाद दी.

आज ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगेजी की तरफ से गरीब नवाज के 813 वे उर्स के मुबारक मौके पर चादर पेश की जाएगी.इस मौक़े पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जुली ओर राज्यसभा सदस्य व अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढी सहित कांग्रेस पार्टी के विधायक व पूर्व विधायक गण और वरिष्ठ कांग्रेस नेता और जिला व देहात कांग्रेस के पदाधिकारीगण मौजूद रहेंगे.
इस पारंपरिक आयोजन में देश की प्रमुख चिश्तिया सिलसिले की दरगाहों के सज्जादगान व धर्म प्रमुखों ने भाग लिया. जिस में में मेहँदी मियां नियाजी बरेली शरीफ, फ़रीद निजामी दिल्ली, सैयद तुराब अली हलकट्टा शरीफ आध्रप्रदेश, सैयद जियाउद्दीन दरगाह अमेटा शरीफ गुजरात, बादशाह मियां जियाई जयपुर, सैयद बदरुद्दीन दरबारे बारिया, कर्नाटक गुलबर्गा शरीफ में स्थित ख्वाजा बंदा नवाज गेसू दराज की दरगाह के सज्जादानशीन सैयद अली हसैनी, दरगाह सूफी कमालुद्दीन चिश्ती के सज्जानशीन गुलाम नजमी फारुकी, नागौर शरीफ के सज्जादानशीन, सहित भागलपुर बिहार, फुलवारी शरीफ यु.पी., से लखनऊ, शफ़ीपुर शरीफ, बरेली मुरादाबाद, उत्तराखण्ड प्रदेश से गंगोह शरीफ दरबाह साबिर पाक कलियर, दिल्ली स्थित दरगाह हजरत निजामुद्दीन सहित देश भर के ढेर सारे सज्जादगान मौजूद थे.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI