छत्तीसगढ़ मे 9 जवानों की शहादत पर भड़के चरणदास महंत और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, कहा- सरकार जवानों की सुरक्षा में पूरी तरह से नाकाम
Charandas Mahant and former MLA Vikas Upadhyay furious over the martyrdom of 9 soldiers in Chhattisgarh, said- the government has completely failed in the security of the soldiers
रायपुर : बीजापुर में नक्सलियों द्वारा किए गए भीषण हमले में 9 जवानों की शहादत के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान मच गया है. यह हमला सोमवार दोपहर कुटरु-बेदरे मार्ग पर हुआ. जब दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के जवानों की टीम नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के बाद वापस लौट रही थी. नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED के विस्फोट में 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए. इस धमाके में जवानों की गाड़ी पूरी तरह से तबाह हो गई और करीब पांच फीट गहरा गड्ढा बन गया. इस घटना के बाद का वीडियो देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि विस्फोट कितना भंयकर था कि गाड़ी का बोनेट का एक हिस्सा धमाके की वजह से कई फीट उपर पेड़ मे लटक गया.
इस हमले की भयावहता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि विस्फोट की वजह से जवानों के शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए. यह घटना छत्तीसगढ़ के सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ा झटका है.
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ सरकार पर तीखा हमला किया. महंत ने कहा, “आप 2 या 3 नक्सलियों को मारते हो और दिन भर गाना गाते हो. लेकिन हमारे जवानों की शहादत के समय उन्हें पूरा संरक्षण नहीं मिल रहा है.” महंत ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार जवानों की सुरक्षा में पूरी तरह से नाकाम रही है. और उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह सिलसिला नहीं रुका तो प्रदेश की सुरक्षा स्थिति और भी खराब हो सकती है.
इस हमले ने एक बार फिर नक्सलवाद के खात्मे के लिए छत्तीसगढ़ की सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सरकार और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. जिससे राज्य की राजनीति और सुरक्षा की दिशा पर असर पड़ सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
बीजापुर नक्सली हमले में जवानों की शहादत को लेकर कांग्रेस पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का बयान
एक साल से बीजेपी की सरकार है. और जैसे बस्तर में हत्या हो रही है पता चलता है कि सरकार की कोई रणनीति नहीं है. कोई ठोस प्लानिंग होती तो जवानों की शहादत नहीं होती. सरकार सफलता के आंकड़े जारी करती है. लेकिन जवान की शहादत पर और ग्रमीणों की हत्याओं पर कुछ नहीं कहते.जब उनकी जाने जाती है तो कोई बोलने वाला नहीं होता. नक्सलियों की जड़े कहा तक फैली है वो न देखना जरुरी है. ना की इनका बयान बाजी करना.
एआईसीसी के विशेष पर्यवेक्षक (असम) विकास उपाध्याय अगले सात दिनों तक असम राज्य के दौरे पर रहेंगे
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से असम प्रदेश के स्पेशल ऑब्ज़र्वर विकास उपाध्याय अगले सात दिनों तक असम के दौरे पर रहेंगे. असम में कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों को जोर देने साथ ही संगठन मे ब्लॉक, मंडल मे बैठक लेकर पार्टी को मज़बूती प्रदान करने कई जिलों जोरहाट, माजुली, गोलाघाट, शिवसागर, चराईदेव, सोनारी, डिब्रुगढ़, तिनसुकिया में जाकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओ से बैठके करेंगे. और आगामी कार्यो की रुपरेखा तैयार करेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



