स्पा नहीं सेक्स का अड्डा कहिए! कुछ सफेदपोशों ने स्पा के नाम सेक्स लाइन में कर दिया तब्दील, 7 लड़कियों के साथ मिले 5 पुरुष

Call it a sex den, not a spa! Some white-collar people changed the name of the spa to a sex line, 5 men found with 7 girls

स्पा नहीं सेक्स का अड्डा कहिए! कुछ सफेदपोशों ने स्पा के नाम सेक्स लाइन में कर दिया तब्दील, 7 लड़कियों के साथ मिले 5 पुरुष

रायपुर : स्पा का चलन दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है. लेकिन आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे पूरे देश भर में स्पा के नाम पर सेक्स के अड्डे चल रहे हैं. लड़के-लड़कियां स्पा के नाम पर मौजमस्ती कर रहे हैं. और इन्हें चलाने वाले कमाई के लिए स्कूल कॉलेंज के बच्चों को बर्बाद कर रहे हैं.
घर के आसपास, होटल्स में, हर शहर, हर इलाके में आपको स्पा और मसाज पार्लर के बोर्ड लगे दिख जाएंगे. हमारे देश में स्पा की डिमांड तेजी से बढ़ी है. युवाओं में स्पा का क्रेज काफी ज्यादा है. लेकिन इन्हीं स्पा सेंटर की आड़ में कुछ और भी हो रहा है. जी हां देश भर में चल रहे स्पा सेंटर सेक्स का बड़ा अड्डा बनते जा रहे हैं. बाहर बोर्ड लगा होता है स्पा सेंटर और अंदर बंद कमरों में चल रहा होता है जिस्मफरोशी का काला कारोबार. स्पा सेंटर्स के नाम पर रायपुर में सेक्स रैकेट चलाए जा रहे हैं.
लगातार राजधानी में हो रहे अवैध गरमगोश्त सहित अनैतिक कार्यों पर पुलिस ने लगातार कार्रवाई भी की. लेकिन पुलिस के ठंडे पड़ते ही फिर से स्पा वालों अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है. राजधानी की पॉश कालोनियों में फिर वही सामने सामने आ रहे है. कुछ रंगीन मिजाज फाइनेंसर जो कुछ हद तक राजनीतिक पहुंच भी रखते है या नेता गिरी के टच में भी है. महिलाओ्ं को स्पा सेंटर खोल कर दे देते हैं. फिर वहां मसाज के नाम पर सेक्स सर्विस का खेल शुरु होता है.
रायपुर की सबसे बड़ी पॉश कालोनी सिविल लाइन, राजातालाब, कटोरातालाब, शंकर नगर चौक, खम्हारडीह, पंडरी, राजेंद्र नगर और न्यू राजेंद्र नगर स्पा सेंटर में डीप मसाज के नाम सेक्स का खुला कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. जिसमें कई संभ्रांत परिवार के लोग, राजनीतिक पहुचं वाले नेता और अधिकारियों के पैसे को इनवेस्ट कर एक बड़ा सिंडीकेट काम कर रहा है. जो य़ुवाओ्ं को साथ धनाढ्य परिवार से ताल्लुकात रखने वाले रसूखदार लोग ही इनस्पा सेंटरों के मालिक बने हुए हैं.
बताया जा रहा है कि स्पा सेंटरों में मसाज और डीप मसाज के नाम पर सेक्स का सबसे बड़ाअड्डा सिविल लाइन में चल रहा है. इन स्पा सेंटरों में अनैतिक औऱ अवैध कार्य तो चल ही रहे हैं. साथ ही विदेशों से या दूसरे राज्यों स्पा औऱ डीप मसाज के एक्सपर्टों बड़े पैकेज का लालच देकर नौकरी दिया जाता है और फिर उसके बाद उन लड़कियों के संपर्क से दूसरे देशों या दूसरों राज्यों की लड़कियों को सालाना पैेकेज के पर एग्रीमेंट कर नौकरी दिया जा रहा है. साथ ही उसे सारा कारोबार सौंप पर बिजनेस पार्टनर बना दिया गया है. उन लड़कियों से हर महीने निर्धारित रकम के साथ उनके और उनके दोस्तों की सेवादारी की शर्त पर तथाकिथत बड़े लोगों का बड़ा खेल चल रहा है.
राजधानी सहित प्रदेश भर के कुछ स्पा सेंटर में मॉनिटरिंग के अभाव के चलते डीप मसाज के नाम पर गंदा काम चल रहा है. स्पा सेंटर में कस्टमर को सेक्स 5 सर्विस उपलब्ध कराने वाले संचालक अपने ग्राहकों को किस तरह फंसाते हैं. आपको बताते है किस तरह से खुले आम कस्टमर से डील होती है और स्पा सेंटर के संचालक किस तरह गंदा काम कर रहे हैं. रायपुर में स्पा चलाने वाली संचालिका अपने ग्राहकों को बुलाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मैसेंजर का इस्तेमाल करती हैं. संचालिका ने तेलीबांधा इलाके में रहने वाले युवक को मसाज सर्विस देने का मैसेज भेजा था. युवक ने रिप्लाई नहीं किया. तो कुछ दिन बाद दोबारा मैसेज भेजा. लगातार मैसेज आने पर युवक ने रिप्लाई देना शुरु किया तो मसाज से आगे बात खुलेआम लड़कियों से सर्विस तक पहुंच गई.
राजधानी रायपुर में स्थित स्पा सेंटर्स में बेखौफ होकर सेक्स सर्विस का खेल चल रहा है. इन स्पा सेंटरों में डीप मसाज के नाम पर युवक-युवतियां सेक्स सर्विस दे रही हैं. सिर्फ गुमास्ता लाइसेंस लेकर स्पा सेंटर्स संचालक अपनी मनमानी कर रहे हैं. बता दें कि रायपुर में 400 से ज्यादा स्पा सेंटर्स हैं. इनमें करीब 3 हजार युवक-युवतियां काम करती हैं.
रायपुर के इन स्पा सेंटरों पर किसी भी प्रकार की निगरानी नहीं रखी जा रही है. इन स्पा सेंटरों में कैसे लोग काम करते हैं, किस तरह के ग्राहक आते हैं.  इस तरह ही कोई भी जानकारी न पुलिस प्रशासन के पास है न ही निगम के पास है. सेंटर्स में न रिकॉर्ड मैंटेन किया जा रहा जिसके कारण स्पा सेंटरों का सेक्स सेंटर में बदल दिया गया है. हैरानी की बात यह है कि इन मामलों में पुलिस की ओर यदाकदा ही ठोस कदम उठाए जाते है. इसके चलते स्पा सेंटरर्स के संचालक निडर होकर सेक्स सेवा ग्राहकों को प्रोवाइड कर रहे हैं.
रायपुर के सिविल लाइन पुलिस ने शंकर नगर स्थित द मून और द माइंड स्पा सेंटर में दबिश दी थी. पुलिस को शिकायत मिली थी. कि यहां पर देह व्यापार चल रहा है. दबिश में 13 संदिग्ध युवतियां मिली थी. पुलिस ने यहां से 5 युवकों पर कार्रवाई की थी.
स्पा सेंटर खोलने के लिए केंद्र सरकार की जो गाइडलाइन है. उसके मुताबिक कारोबारियों को स्पा व्यवसाय लाइसेंस, ओसी सर्टिफिकेट, बिल्डिंग परमिट, पेशेवर लाइसेंस (मसाज थेरेपिस्ट, कॉस्मेटोलॉजिस्ट, एस्थेटिशियन, इलेक्ट्रोलॉजिस्ट, मैनीक्योरिस्ट लाइसेंस) लेना जरुरी है.
रायपुर के स्पा सेंटर्स में डीप मसाज के नाम पर सेक्स सर्विस चल रहा है. इन सेंटर्स में न तो सीसीटीवी लगाए गए हैं और न ही ग्राहक और कर्मचारियों का रिकॉर्ड मेंटेन किया जा रहा है. साथ ही विशेषज्ञ कर्मचारियों की भी नियुक्ति नहीं की गई है.
दो साल पहले तेलीबांधा, गोलबाजार, गंज, मौदहापारा और आमानाका इलाकों के स्पा सेंटर्स पर छापेमारी के दौरान दिल्ली और कोलकाता की 21 युवतियां और 4 मैनेजर (एक महिला समेत) गिरफ्तार किए गए. जून 2023 की कार्रवाई: शंकर नगर स्थित द मून और द माइंड स्पा सेंटर पर छापेमारी में 13 संदिग्ध युवतियां और 5 युवक मिले, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

होटल-स्पा सेंटर में कार्रवाई, 7 लड़कियों के साथ मिले 5 पुरूष
कोरबा पुलिस ने एक होटल और स्पा सेंटर में छापामार कार्रवाई कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दोनों जगह से 7 लड़कियों के साथ 5 पुरुषों को आपत्ति जनक हालत में पकड़ा है. पुलिस की गिरफ्त में आयी सभी लड़कियां सिक्किम, पश्चिम बंगाल और रायपुर की रहने वाली है. जानकारी मिली है कि सेक्स रैकेट का ये पूरा कारोबार कोतवाली थाना क्षेत्र में चल रहा था. जानकारी के मुताबिक कोतवाली थानांतर्गत राज होटल और सनराइज स्पा सेंटर में बाहर से लड़कियां बुलाकर सेक्स रैकेट चलाने की शिकायत पुलिस को मिली थी. मुखबिर से पुलिस को पुख्ता खबर मिलने के बाद कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कोतवाली थाना और सीएसईबी चौकी पुलिस टीम ने दोनों स्थान पर छापामार कार्यवाही की. कोरबा सीएसपी की मौजूदगी में हुए इस कार्रवाई में राज होटल से पुलिस टीम ने 4 पुरुष और 4 महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिले.
रायपुर की रहने वाली है लडिक़यां
वहीं सनराइज स्पा सेंटर में पुलिस की टीम ने एक पुरुष और एक महिला को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है. कोरबा सीएसपी ने बताया कि इसके अलावा 2 अन्य महिलाएं भी संदिग्ध हालत मे मिली. पुलिस की जांच में पाया गया कि इन दोनों स्थानों से पकड़ी गयी लड़कियां और महिलांए सिक्किम, पश्चिम बंगाल एवं रायपुर की रहने वाली हैं. पुलिस मौके पर मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB