26 में से 15 अलग समुदाय के, पहलगाम में मारे गए लोगों को लेकर किश्चियन नेता का विवादित पोस्ट, रायपुर युवाओं ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

Christian leader's controversial post on people killed in Pahalgam, 15 out of 26 belong to different communities, Raipur youth staged a semi-nude protest

26 में से 15 अलग समुदाय के, पहलगाम में मारे गए लोगों को लेकर किश्चियन नेता का विवादित पोस्ट, रायपुर युवाओं ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

रायपुर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में रायपुर के स्टील कारोबारी दिनेश मिरानिया की हत्या के बाद प्रदेश में आक्रोश का माहौल है. इस हमले में 26 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. लेकिन इसी बीच एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट ने नया बवाल खड़ा कर दिया है.
छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के नेता अरुण पन्नालाल द्वारा फेसबुक पर साझा की गई एक शहीदों की कथित लिस्ट को लेकर विरोध शुरु हो गया. पन्नालाल की पोस्ट में दावा किया गया कि 26 मृतकों में से 15 दूसरे समुदाय से हैं और इस लिस्ट में रायपुर के शहीद कारोबारी दिनेश मिरानिया का नाम शामिल नहीं था.

परिजनों और संगठनों ने जताई आपत्ति
दिनेश मिरानिया के रिश्तेदार अमर बंसल ने इसे फर्जी लिस्ट बताते हुए आजाद चौक थाने और एसएसपी को शिकायत दी. उन्होंने आरोप लगाया कि इस पोस्ट के जरिए शहीदों के नामों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है. जिससे सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ सकता है.

अर्धनग्न प्रदर्शन, थाने में घेराव
सोमवार रात इस पोस्ट के विरोध में हिंदू संगठनों के लगभग 100 कार्यकर्ता अरुण पन्नालाल के खम्हारडीह स्थित घर के बाहर जुटे. कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और पुलिस से आईटी एक्ट व सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने की धाराओं में FIR की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने रात 3 बजे तक नारेबाजी की. पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया.

पन्नालाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पुलिस को दी शिकायत में अमर बंसल ने कहा कि अरुण पन्नालाल की यह हरकत न सिर्फ शहीदों के प्रति अपमानजनक है. बल्कि इससे धार्मिक विद्वेष भी फैल सकता है. पुलिस प्रशासन ने फिलहाल मामले की जांच शुरु कर दी है.

शिकायत के बाद मांगी माफी
जब इस मामले की शिकायत रायपुर एसएसपी से किई तो उन्होंने अरुण पन्नालाल को थाने बुलाया. जिसके बाद अरुण पन्नालाल ने अपनी पोस्ट को डिलीट किया. और माफी मांगी. हालांकि पन्नालाल के आवास का घेराव कर रहे युवाओं ने आरोपी के खिलाफ सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराने की मांग की है. थाने में पुलिस ने दोनों पक्षों से बात कर मामले को शांत कराया.

बिना अनुमति किया प्रदर्शन
पन्नालाल ने कहा कि मैंने अपने सोशल मीडिया से पोस्ट को डिलीट कर दिया है. अब मेरे पेज में कोई ऐसी पोस्ट नहीं है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने मेरे घर के सामने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया जो पूरी तरह से गलत है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB