'वोट चोरी' के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, प्रियंका बोलीं- बैलेट पर चुनाव हुआ तो BJP हारेगी, महारैली कार्यक्रम में शामिल हुए नदीम मेमन

Congress slams 'vote theft', Priyanka Gandhi says BJP will lose if elections are held on ballot, Nadeem Memon attends mega rally

'वोट चोरी' के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, प्रियंका बोलीं- बैलेट पर चुनाव हुआ तो BJP हारेगी, महारैली कार्यक्रम में शामिल हुए नदीम मेमन

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस की तरफ से वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली का आयोजन किया गया. कांग्रेस पार्टी का कहना है कि सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है. इसी मुद्दे पर जनता को जागरुक करने के लिए यह रैली आयोजित की गई. इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया. इनके अलावा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, रेवंत रेड्डी और सचिन पायलट जैसे वरिष्ठ नेता भी मंच पर मौजूद रहे.
इस मौके पर छत्तीसगढ़ से खैरागढ़ कांग्रेस नेता व विधायक प्रतिनिधि नदीम मेमन, विधायक प्रतिनिधि यतेंद्रजीत सिंह, युवा नेता सूरज महिलकर, लिमांशु चंदेल, गजेंद्र वर्मा, कुणाल साहू, विजेंद्र निषाद, विशाल वर्मा, भूपेश वर्मा, हरीश यादव और राकेश जंघेल सहित सैकड़ों की तादाद में शामिल हुए कांग्रेस नेता कार्यक्रम में शामिल हुए..
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और भाजपा पर साधा निशाना
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "वे (बीजेपी) 'वोट चोरी' करते हैं. चुनाव के दौरान 10 हज़ार रुपये दिए गए. भारत का चुनाव आयोग बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी ने कानून बदल दिया, ताकि चुनाव आयुक्त के खिलाफ कोई कार्रवाई न हो सके, चाहे वह कुछ भी करे."
प्रियंका गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधा
दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली जारी है. पार्टी महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने भाषण के शुरुआत में 'वोट छोड़ गद्दी छोड़' के नारे लगवाए. प्रियंका गांधी वाड्रा कहती हैं, "संसद में एक सेशन में मुश्किल से एक या दो बहस होती हैं. जब राहुल जी ने मुद्दा उठाया, खड़गे जी ने मुद्दा उठाया कि हम EVM के ज़रिए जिस तरह से वोट चोरी हो रहे हैं, उस पर बहस करना चाहते हैं, तो वे डर गए, वे सहमत नहीं हुए. आखिर में वे कैसे सहमत हुए? उन्होंने कहा कि हम वंदे मातरम पर भी चर्चा करेंगे. मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि वे निष्पक्ष चुनाव लड़ें, वे बैलेट पेपर पर चुनाव लड़ें, और वे खुद जानते हैं कि वे कभी नहीं जीतेंगे। आज आपको इस बात से निराश होने की ज़रूरत नहीं है कि आप बिहार चुनाव हार गए. क्योंकि पूरा देश देख रहा है कि वे चोरी करके जीतते हैं."
राहुल और प्रियंका गांधी मंच पर मौजूद, रेवंत रेड्डी का संबोधन खत्म
रामलीला मैदान में मंच पर राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद हैं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी रैली को संबोधित कर रहे हैं. जय कांग्रेस के नारे के साथ रेवंत रेड्डी ने अपनी बात शुरू की. रेवंत रेड्डी ने कहा कि गरीब लोगों को वोट देने से आरएसएस ने मना किया, जब लोकतंत्र की स्थापना हुई. उसके बाद बाबा साहब ने गरीबों को वोट डालने का अधिकार दिया. गोलवलकर और आरएसएस की विचार धारा को हराने के लिए हम आज रामलीला मैदान में इकट्ठे हुए हैं. हम लोगों को राहुल गांधी को मजबूत करना है.
राहुल गांधी के आरोपों का अमित शाह के पास जवाब नहीं- हरीश रावत
कांग्रेस नेता हरीश रावत ने SIR के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आज दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली पर कहा, "राहुल गांधी ने SIR और चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर जो बुनियादी सवाल उठाए उसे लेकर क्या जवाब दिया गया? आपने नेहरू जी से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी तक इतिहास के पन्नों को खंगालने का दुष्प्रयास जरूर किया लेकिन आपने राहुल गांधी के सवालों का जवाब नहीं दिया... इन बातों का कोई जवाब अमित शाह के पास नहीं था..."
महारैली में शामिल होने के लिए कई राज्यों से लोग हुए शामिल
महारैली में शामिल होने के लिए महाराज उत्तराखंड उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों से पहुंची महिलाओं ने ईटीवी भारत से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा वोट चोरी की जा रही है, जिस संविधान आज खतरे में है. हम यहां संविधान बचाने के लिए राहुल गांधी के आवाहन पर एकत्रित हुए हैं और देश की आम जनता से भी अपील करना चाहते हैं कि वह भी संविधान और लोकतंत्र को बचाने में सहयोग दें.
चारों ओर रैली के पोस्टर और बैनर
रामलीला मैदान के चारों तरफ की दीवार पोस्ट और बैनर से ढकी थी. वहीं आसपास की सड़कों और सेंट्रल वर्ज पर भी महारैली की पोस्टर लगाए गए. महारानी में शामिल होने के लिए सुबह से ही लोग पहुंचने शुरु हो गए थे. महारैली की तैयारी दो दिन पहले से ही शुरु की गई थी. बड़ी तादाद में लोग. रात में ही रैली में शामिल होने के लिए पहुंच गए थे. ऐसे में कांग्रेस की तरफ से चाय और नाश्ते के लिए पंडाल भी लगाए गए.
नारेबाजी के बीच संविधान बढ़ाने की मांग
देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे हुए लोग रामलीला मैदान के आसपास जुटे रहे और धीरे-धीरे उन्हें रामलीला मैदान के अंदर प्रवेश दिया गया. लोगों में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला. लोग जमकर नारेबाजी भी कर रहे थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

महारैली से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर जिले के सैकड़ो कार्यकर्ता के साथ शमिल होकर वोट चोरी और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व सहित देशभर से बड़ी तादाद में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. पार्टी इसे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एक निर्णायक जनआंदोलन के रुप में देख रही है.
जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि हमारे जन नेता राहुल गांधी लगातार देश के सामने भारतीय जनता पार्टी एवं चुनाव आयोग द्वारा किए जा रहा है वोट चोरी को सामने लाया जा रहा है. राहुल जी द्वारा पूर्व में ऐसे कई तथ्य रखे गए जिसका जवाब आज तक चुनाव आयोग द्वारा नही दिया गया है. एसआईआर के नाम पर बिहार में किस तरह आम लोगों का नाम वोटर लिस्ट से काटा. यह जग जाहिर है. हमारे प्रदेश सहित जिले में भी एसआईआर की प्रक्रिया जारी है. हमारे बूथ के कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार इस पर मॉनिटरिंग की जा रहीं है. लेकिन मतदाता सूची प्रकाशन के बाद ही पता चल पायेगा की छत्तीसगढ़ में बिहार की कहानी दोहराई गईं या नही.
आगे कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार चोरी के वोटों से बन रही है. आज देश में लाखों लोग ऐसे, जिनका अता पता ही नहीं क्योंकि उनका वोट ही कट गया. निष्पक्ष चुनाव के लिए हम लोग राहुल गांधी के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाएंगे. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गिरते रुपयों की साख पर जवाब नही देना चाहते भाजपा सरकार की सिर्फ एक ही नीति रह गई है कि किस प्रकार नेहरु जी के द्वारा देश को दिए योगदान पर गलत तथ्य प्रस्तुत कर वर्तमान पीढ़ी को गलत इतिहास प्रस्तुत किया जाए. लेकिन प्रधानमंत्री देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं महापुरुषों के इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर अपनी लकीरें मजबूत नहीं कर पाएंगे. प्रधानमंत्री के द्वारा इसके लिए लगातार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को जेल में डालने का कार्य किया जा रहा है. राष्ट्रवाद सांप्रदायिकता के भावनाओं में भटक कर बीजेपी को वोट देने वाले युवा आज अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है. रामलीला मैदान में भारी संख्या मे युवाओं के मौजूदगी देश में सत्ता परिवर्तन की ओर देख रहीं है.
इस दौरान विधायक ओंकार साहू, अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक लेखराम साहू, डॉ लक्ष्मी ध्रुव, प्रदेश संयुक्त महामंत्री पंकज महावर, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम साहू, डीहूराम साहू, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष शारदा साहू, पूर्व आयोग उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी, प्रमोद कुंजाम, अभिषेक बंजारे, गीतराम सिन्हा, प्रवीण साहू, शास्त्री सोनवानी, वातंजलि गोस्वामी, आशुतोष खरे, सूरज पासवान, मानिक साहू, पुखराज साहू, नमन बंजारे, पूरन सोनी, शैलेंद्र दीवान, गनेश्वरी कामड़े सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t