सुबह बेटे के कमरे में मिली लड़की की लाश, बेटा रात से ही फरार, प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका, इलाके में दहशत का माहौल

Dead body of girl found in son room in the morning son absconding since night fear of murder due to love affair atmosphere of panic in the area

सुबह बेटे के कमरे में मिली लड़की की लाश, बेटा रात से ही फरार, प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका, इलाके में दहशत का माहौल

कांकेर : कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र के शरारपारा में उस समय सनसनी फैल गई, जब रामचंद्र देवांगन के घर में एक लडकी का लाश मिलने की खबर मिली. घटना का खुलासा सुबह 5 बजे हुआ. जब रामचंद्र ने अपने बेटे के कमरे में लडकी की लाश देखा. मृतका की पहचान नाकापारा, चारामा निवासी लिपिका देवांगन के रुप में की गई है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जांच कर रही है. प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक रामचंद्र देवांगन ने सुबह अपने बेटे दीपचंद देवांगन के कमरे में जाकर लड़की की लाश देखा. हैरानी की बात यह है कि घटना के समय दीपचंद घर पर नहीं था. स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की खबर दी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है.
फिलहाल युवती की मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लिपिका देवांगन रामचंद्र के घर कैसे पहुंची और उसकी मौत किस हालत में हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा. घटना के बाद शरारपारा में दहशत का माहौल है.
आसपास के लोगों का कहना है कि उन्होंने रात के समय किसी तरह की असामान्य गतिविधि नहीं देखी. घटना के बाद से दीपचंद देवांगन का लापता होना मामले को और जटिल बना रहा है. पुलिस ने उसकी तलाश शुरु कर दी है. उम्मीद है कि उससे पूछताछ के बाद घटना की गुत्थी सुलझ सकेगी.
इस मामले में चारामा थाना प्रभारी ने बताया कि यह एक संवेदनशील मामला है. सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही सबूतों के आधार पर पूरी स्थिति साफ होगी. घटना ने क्षेत्र में हलचल मचा दी है. पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है कि जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI